
करेंगे कोहली से बात
कोहली लगातार फेल होते दिखे, जिसका फायदा जो रूट को मिला। रूट सीधा दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। जब कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुद इसपर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए चौंकाने वाली खबर है कि विराट कोहली पांचवें स्थान पर आ गए हैं। मैं उम्मीद कर रहा था कि जो रूट शायद उनसे आगे नहीं निकल पाए होंगे। मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा।" इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की अब तक की तीन पारियों में विराट कोहली के स्कोर 0, 42 और 20 हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ रही है, कोहली तेजी से सहज दिख रहे हैं। दोनों टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम की अच्छी कप्तानी की है और अक्सर अपनी फॉर्म की चिंता न करने की बात कही है।

कोहली को प्रेरित करने की जरूरत नहीं
उनके कोच राजकुमार शर्मा ने भी कहा कि कोहली इस समय काफी अच्छी मानसिक स्थिति में हैं और उनके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। शर्मा ने हाल ही में उनके साथ बात की और माना कि भारतीय कप्तान की ओर से जल्द ही एक बड़ा शतक लगाया जाएगा। राजकुमार शर्मा ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे प्रेरित करने की कोई आवश्यकता है क्योंकि वह बेहद प्रेरित है। जब मैंने पिछले मैच के बाद भी उनसे बात की थी, तो वह काफी उत्साहित थे और खुश थे कि वे जीत गए थे और अपने रनों के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे। जब उनका ऐसा रवैया है, तो एक बड़ा शतक आने वाला है।"

पिछली इतनी पारियों से नहीं लगा पाए शतक
बता दें कि कोहली पिछली 49 अंतरराष्ट्ररीय पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा फासला रहा है जब वो शतक नहीं लगा सके। इससे पहले 2014 में कोहली लगातार 25 पारियों में और साल 2011 में लगातार 24 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे।
टेस्ट रैंकिंग में टाॅप-10 बल्लेबाज-
1. केन विलियमसन - 901
2. जो रूट - 893
3. स्टीव स्मिथ - 891
4. मार्नस लाबुछाने- 878
5. विराट कोहली - 776
6. रोहित शर्मा - 773
7. रिषभ पंत - 736
8. बाबर आजम - 725
9. डेविड वार्नर - 724
10. क्विंटन डी काॅक - 717


Click it and Unblock the Notifications
