Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया, सीरीज में भारत 1-0 से आगे

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार, 26 जुलाई से गाले में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन है। पहली पारी में भारत ने 309 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन न देकर दूसरी पारी खेलना उचित समझा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत को दूसरी पारी में 189 (कुल 498) रनों की बढ़त हासिल हो गई थी।

विराट कोहली (75*) और अभिनव मुकुंद (81) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी है। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को स्टंप्स तक भारत ने 46.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 188 रन बनाए थे।

पढ़ेंः- क्रिकेट के सभी फॉर्मट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

पढ़ें चौथे दिन का LIVE अपडेटः-

श्रीलंका की पारी-

  • दूसरी पारी में श्रीलंका 245 पर ढेर हो गई।
  • भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया।
  • असेला गुणारत्ने पहले ही चोट के कारण मैच से बाहर हो चुके हैं।
  • रंगना हेराथ चोट की वजह से मैच से नहीं खेल पाए।
  • श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, लाहिरू कुमारा आउट, जडेजा ने लिया विकेट।
  • हार की कगार पर श्रीलंका, 240 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा, प्रदीप आउट, अश्विन ने लिया विकेट
  • 240 के स्कोर पर श्रीलंका के 6 विकेट गिरे, 97 रन बनाकर आउट हुए दिमुथ, अश्विन ने लिया विकेट
  • 291 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, डिक्वेला आउट
  • टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, डिक्वेला की फिफ्टी
  • टी ब्रेक तक श्रीलंका ने बनाए 192/4, जीत के लिए चाहिए 358
  • श्रीलंका का संघर्ष जारी, करुनारत्ने की शानदार बैटिंग, स्कोर 180/4
  • 117 के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, 2 रन बनाकर मैथ्यूज आउट
  • 108 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेच गिरा, मेंडिस आउट, जडेजा ने लिया विकेट
  • लंच के बाद खेल शुरू, मेंडिस-कुरुनारत्ने क्रीज पर
  • लंच तक का खेल खत्म, श्रीलंका ने बनाए 85/2, जीत के लिए चाहिए 465 रन
  • 29 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, 2 रन बनाकर गुनाथिलका आउट, उमेश यादव ने लिया विकेट
  • 22 के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, सस्ते में आउट हुए थरंगा, शमी ने लिया विकेट
  • जीत के लिए 550 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका

भारत की पारी (घोषित)-

  • कोहली 103* और अजिंक्या रहाणे 26* रन बनाकर नाबाद रहे।
  • भारत को पहली पारी में मिली थी 309 रनों की बढ़त, दूसरी पारी में बनाए 240 रन।
  • कप्तान कोहली के शतक के बाद भारत ने घोषित की पारी।
  • भारत की पारी घोषित, श्रीलंका को जीत के लिए बनाने हैं 550 रन
  • कोहली ने जड़ा करियर का 17वां शतक, बेहद मजबूत भारत
  • भारत की बढ़त 500 के पार
  • चौथे दिन का खेल शुरू, शतक के करीब कप्तान कोहली

तीसरे दिन का हाईलाइटः-

  • भारत को पहली पारी (309) व दूसरी पारी में 189 रन (कुल मिलाकर 498) रनों बढ़त हासिल हो गई है।
  • तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए।
  • भारत की तरफ से कप्तान कोहली 76 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं।

जानना जरूरी हैः-

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
  • श्रीलंका टीम: दीमथ करुणारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दानुस्का गुनाथिलका, एंजेलो मैथ्यूज, एसेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेल (कीपर), दिलरूवन परेरा, रंगाना हेराथ (कप्तान), लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+