वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, बताया कब से होगा CPL का आगाज
नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बनकर लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस के चलते खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खेल के मैदान पर वापस लौटने का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज ने अपने देश में क्रिकेट की शुरुआत करने के लिये कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 2020 सीजन का आयोजन करने का फैसला किया है। इसको लेकर विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।
और पढ़ें: सलाइवा बैन को लेकर ICC पर बरसे इशांत शर्मा, जानें क्या-क्या कहा
सीपीएल 2020 की तारीखों का ऐलान करते हुए इस लीग के आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 18 अगस्त से होगी और इसका आखिरी मैच 10 सितंबर को खेला जायेगा। हालांकि टूर्नामेंट को शुरु करने से पहले कुछ ऐसी सिफारिशें की गई हैं जिससे खिलाड़ियों को बड़ा झटका लग सकता है।
और पढ़ें: 'ICC के नये नियमों से गेंदबाजों की हालत हो जायेगी खस्ता', क्रिकेट में Racism पर जानें क्या बोली KKR

कटेगी खिलाड़ियोंं की 30 फीसदी सैलरी
उल्लेखनीय है कि इस बार टूर्नामेंट के सभी मैचों का आयोजन त्रिनिदाद एंड टोबेगो में ही किया जायेगा। इसके अलावा मैचों का आयोजन बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में कराया जायेगा। इतना ही नहीं आयोजकों ने कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मदद के लिये खिलाड़ियों की सैलरी से 30 फीसदी काटने का फैसला किया है।
इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के दौरान 20 हजार डॉलर या उससे कम कमाते हैं उनकी सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी। जो खिलाड़ी 1 लाख 60 हजार डॉलर कमाते थे, उन्हें इस बार 1.12 लाख डॉलर मैच फीस मिलेगी, 1.30 लाख डॉलर वाले खिलाड़ियों को 91 हजार डॉलर, 1.10 लाख डॉलर मैच फीस वाले खिलाड़ी 77 हजार डॉलर ही कमाएंगे। इस कारण कई खिलाड़ियों को झटका लग सकता है।

शाहरुख खान की टीम भी आयेगी नजर
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीकेआर (त्रिनिदाद नाइट राइडर्स) की टीम भी खेलती नजर आती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 1 अगस्त तक त्रिनिदाद पहुंचने का निर्देश दिया है, ताकि टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले इन खिलाड़ियों को क्वारेंटीन किया जा सके।

बेहद कम समय में पूरा होगा सीपीएल का शेड्यूल
आपको बता दें कि सीपीएल 2020 को इस बार बेहद कम समय में पूरा किया जा रहा है तो ऐसे में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दो-दो मैच होंगे, साथ ही इस बार प्लेऑफ सिस्टम नहीं होगा। टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को होटल में रहना होगा और उनके साथ मेडिकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य होंगे। इस दौरान सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं मैच अधिकारियों को भी 30 फीसदी मैच फीस कटौती का सामना करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
