For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: पंजाब की गेंदबाजी के आगे पस्त हुई KKR, 8 खिलाड़ियों से बने सिर्फ 22 रन

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 46वां मैच शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच खेला जा रहा है। पंजाब की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर की टीम को 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर ही ही सीमित कर दिया। भले ही यह स्कोर देखकर आपको लग रहा हो कि केकेआर की टीम ने कुछ खास नहीं बनाया है लेकिन अगर आप केकेआर की पारी पर नजर डालेंगे तो पता लगेगा कि कोलकाता की टीम ने काफी सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी शुरुआत की और महज 1 रन पर पहला विकेट खो दिया। वहीं दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने पहले राहुल त्रिपाठी और फिर दिनेश कार्तिक को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर कोलकाता को महज 10 रन पर 3 झटके दिये।

और पढ़ें: बड़ी खबर: BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान, वरुण चक्रवर्ती को मिली जगह

वहीं सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिये 81 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा। इस दौरान शुबमन गिल ने सबसे अधिक 45 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाये। गिल ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जमाये तो वहीं मोर्गन ने 5 चौके 2 छक्के लगाये।

इन दोनों के अलावा सिर्फ लॉकी फर्ग्यूसन ही ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने 13 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलकर दहाई के आंकड़े को पार किया। जबकि केकेआर की टीम के 8 खिलाड़ी सिर्फ 22 रन के अंदर ही बना सके। ऐसे में केकेआर की टीम जो कि इस सीजन एक बार फिर न्यूनतम स्कोर पर आउट हो सकती थी उसके लिये गिल-मोर्गन की उपयोगी पारियों के दम पर यह काफी सम्मानजनक स्कोर है।

और पढ़ें: IPL 2020: धोनी को लेकर इमोशनल हुए चहल, लिखा भावुक मैसेज

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, जबकि क्रिस जोर्डन और रवि बिश्नोई ने दो विकेट हासिल किये। वहीं मुरुगन अश्विन और ग्लैन मैक्सवेल ने भी एक-एक विकट चटकाया।ऐसे में पंजाब की टीम को जीत के लिये अब 150 रनों की दरकार है।

आपको बता दें कि पंजाब को अपने 11 मैचों में से पांच में जीत और छह में हार मिली है। इस तरह से कोलकाता 12 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि पंजाब 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 21:58 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+