For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: धोनी को लेकर इमोशनल हुए चहल, लिखा भावुक मैसेज

IPL 2020
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे चहेते खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल है जिनके चाहने वालों में न सिर्फ उनके फैन्स हैं बल्कि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी उन्हें अपने करीब मानते हैं। धोनी से इमोशनल तौर पर जुड़ने वाले खिलाड़ियों में भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। चहल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फनी पोस्ट और कमेंटस को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन सोमवार को उन्होंने काफी भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया।

इस समय आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे युजवेंद्र चहल आरसीबी के लिये खेलते नजर आ रहें हैं, तो वहीं रविवार को उनकी टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ जिसके कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके की टीम ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्लैक लाइवस मैटर्स के समर्थन में उतरे हार्दिक पांड्या, घुटने टेक कर मनाया जश्न

चहल ने सोमवार को धोनी के साथ एक दिन पहले हुई मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए दिल की बात लिखी जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। चहल ने धोनी के साथ अपनी तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसा शख्स जो उन्हें हमेशा सही रास्ते पर चलने के लिये गाइड करते हैं...माही भाई।'

गौरतलब है कि चहल ने धोनी की कप्‍तानी में ही अपना पहला मैच खेला था। चहल ने जून 2016 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। पिछले साल भी चहल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एमएस धोनी के बस में बैठने की जगह के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गये थे।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने इयान बिशप को खास अंदाज में किया ट्रोल, वायरल हुआ Video

आपको बता दें कि रविवार को भले ही सीएसके की टीम ने मैच को जीत लिया हो लेकिन इस साल पहली बार उसका सफर प्लेऑफ से पहले खत्म हो गया है। वहीं आरसीबी की टीम अपने 11 मैचों में 14 अंक हासिल करके तीसरे पायदान पर काबिज है। वहीं आरसीबी के लिये चहल लगातार शानदार गेंदबाजी करके अहम विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 20:44 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+