Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैमरॉन बैनक्रॉफ्ट ने उजागर किया बॉल टेपरिंग कांड के मास्टरमाइंड का नाम

नई दिल्ली। साल 2018 का सबसे बड़ा क्रिकेट विवाद निश्चित रूप से 'बॉल टेपरिंग कांड' है। इस विवाद ने केवल तीन खिलाड़ियों के करियर पर प्रश्नचिह्न लगाया था बल्कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में सांस्कृतिक बदलाव की मांग पर कई दिग्गजों को अपने-अपने पदों से हाथ धोना पड़ा।

कौन था मास्टरमाइंड?

कौन था मास्टरमाइंड?

इस कांड में शामिल एक मुख्य खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट हैं जिनके प्रतिबंध के 9 महिने समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं। बैनक्रॉफ्ट ने उस घटना के इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश की है कि आखिर इस साजिश का मास्टरमाइंड कौन था। एडम गिलक्रिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बैनक्रॉफ्ट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट मैच के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के तत्‍कालीन उपकप्‍तान वॉर्नर ने उन्‍हें गेंद की कंडीशन बदलने को कहा था।

VIDEO: क्रिसमस पर सांता क्लॉज बनकर सचिन तेंदुलकर ने बच्चों संग ऐसे की मस्ती

'बॉल से छेड़छाड़ करने के लिए तैयार हो गया क्योंकि...'

'बॉल से छेड़छाड़ करने के लिए तैयार हो गया क्योंकि...'

बैनक्रॉफ्ट ने कहा, ‘डेविड वॉर्नर ने मुझे मैच के बीच में ऐसा करने का सुझाव दिया था। हम उस समय मैच में जिस स्थिति में थे उस कारण मैं ऐसा करने के लिए तैयार हो गया।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे इससे ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि वह वॉर्नर का सुझाव नहीं मानते तो उन्हें लगता कि उन्होंने टीम के हित से ऊपर अपने हित को रखा। बता दें कि इस साजिश के तीसरे मास्टरमाइंड के रूप में स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। स्मिथ पूरी घटना के उजागर होने के 1 साल की सजा भुगत रहे हैं।

फिर से खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से

फिर से खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से

कैमरून ने पूरे प्रकरण में अपनी गलती भी मानते हुए कहा कि जो हुआ उसके लिए मैं किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता क्योंकि फैसला मेरे हाथ में था कि क्या करना है। मैं टीम में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहता था इसलिए मैंने उस वक्त ऐसा किया। लेकिन यह एक बड़ी गलती थी जिसकी हमको सजा भी बड़ी मिली। बेनक्रॉफ्ट ने यह भी माना कि ऐसा करके उन्होंने कई लोगों को तकलीफ पहुंचाई है। बता दें कि बेनक्रॉफ्ट का बैन लगभग पूरा होने की कगार पर है और वे फिर से ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Story first published: Wednesday, December 26, 2018, 12:28 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+