OMG... आईपीएल 10 से भी OUT हो सकते हैं मिशेल मार्श!
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श को चोटिल होना उनके करियर के लिए भारी पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट को बताया विलेन, कुत्ते-बिल्ली-पांडा से की तुलना
जहां वो कंधे में लगी चोट के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से आउट हुए थे वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण से भी आउट हो सकते हैं।
आईपीएल 10 का दंगल पांच अप्रैल से
वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मार्श के ठीक होने में वक्त लगेगा, ऐसे में उनका आईपीएल खेलना मुश्किल लग रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल 10 का दंगल पांच अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
मार्श राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी
मार्श को बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बाएं कंधे पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट के बाद वापस आस्ट्रेलिया चले गए। उनके कंधे की सर्जरी हुई है। उनके पूरी तरह ठीक होने में करीब नौ महीने लग सकते हैं। मार्श राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
