Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराया

चेन्नई। भारत ने इंग्लैंड के साथ सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच एक इनिंग और 75 रन से जीत कर एक नया इतिहास रचा है। भारत की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की पूरी टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए, वहीं इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके। इससे पहले चौथे दिन भारत ने अपनी पहली इनिंग सात विकेट पर 759 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी थी। इस तरह से भारत ने पांच मैचों की ये सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

शानदार खेल के लिए करुण नायर को मैन ऑफ द मैच और कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।मालूम हो कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने लोकेश राहुल 199 रनों और करुण नायर की नाबाद 303 रनों की पारी की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 759 रनों पर घोषित कर दी थी और इंग्लैंड पर 282 रनों की बढ़त ले ली थी।

टीम इंडिया का टेस्ट इतिहास में सर्वोच्च रिकॉर्ड

ये टीम इंडिया का टेस्ट इतिहास में एक पारी में अपना सर्वोच्च स्कोर का कीर्तिमान भी था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी यह किसी भी टीम द्वारा खड़ा किया गया सर्वोच्च स्कोर था।

राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ था

गौरतलब है कि पांच मैचों की श्रृंखला का राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। लेकिन इसके बाद विशाखापट्नम, मोहली, मुंबई में खेले गए तीन टेस्ट मैच जीत कर भारत ने पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली थी।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+