Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#Viral Video: गुरमेहर कौर का दिल तोड़ने वाले सहवाग ने कहा-पाकिस्तान में हमें बहुत प्यार मिला

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनीं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने कहा है कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद उनका दिल टूट गया है इसलिए उन्होंने अभियान से खुद को अलग किया है।

न्यूज चैनल NDTV के शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' में गुरमेहर कौर ने कहा कि (वीरेंद्र) सहवाग का ट्वीट देखकर मेरा दिल टूट गया... मैं बचपन से उन्हें खेलते हुए देखती आ रही हूं। दरअसल, गुरमेहर ने एक पोस्ट में कहा था कि वर्ष 1999 में करगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा था, और कथित रूप से इसी पोस्ट के जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था - 'मैंने दो तिहरे शतक नहीं जड़े, मेरे बल्ले ने जड़े थे...'

पाकिस्तान से प्यार पाने वाले वीरू ने तोड़ा गुरमेहर का दिल...

लेकिन बात यहां कहां खत्म होने वाली थी, गुरमेहर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर के एक टॉक शो का पुराना वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। @Vikas Yogi नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए इस वीडियो में सहवाग, अख्तर से पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि हमें यहां बहुत प्यार मिला है , जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है और यही नहीं इस बातचीत के दौरान वो अपना पाकिस्तान का अनुभव भी साझा कर रहे हैं और अख्तर को अपना दोस्त बता रहे हैं।

कमेंट तो सहवाग के खिलाफ

इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर कमेंट आना भी शुरू हो गए। ये कमेंट तो सहवाग के खिलाफ हैं। लोगों ने इस ट्वीट को शेयर भी किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+