Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#RamjasRow बवीता फोगाट के बाद अब गुरमेहर के खिलाफ योगेश्वर दत्त का ट्वीट

नई दिल्ली। रामजस कॉलेज डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर का मुद्दा इस वक्त सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बना हुआ है। वीरेंद्र सहवाग और पहलवान बवीता फोगाट के बाद अब इस वॉर में कूदे हैं रेसलर योगेश्वर दत्त

गुरमेहर कौर की सोच पर विरोध जताया

जिन्होंने अपने ट्वीट के जरिए गुरमेहर कौर की सोच का विरोध किया है। योगेश्वर दत्त उर्फ योगी ने गुरमेहर की फोटो को ओसामा बिन लादेन के पोस्टर के साथ ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने बंदर वाली स्माईली लगाई है जिसमें तीनों बंदर आंखें बंद किए हुए हैं।

डीयू छात्रा ने एबीवीपी के खिलाफ अभियान वापस लिया

वैसे जहां गुरमेहर कौर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ अभियान शुरू करने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने आज इसे वापस ले लिया।

मुझे जो कुछ भी कहना था, मैंने कह दिया है...

गुरमेहर ने ट्वीट कर कहा कि मैं यह अभियान वापस ले रही हूं। सभी को बधाई। मैं आपसे मुझे अकेला छोड़ देने का आग्रह करती हूं। मुझे जो कुछ भी कहना था, मैंने कह दिया है..।

हालांकि, कौर ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाले मार्च में छात्रों से शामिल करने की अपील की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+