IPL: कृष्णप्पा गौतम ने राजस्थान को जिताया ही नहीं, मुंबई से बदला भी लिया
जयपुर: रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL का मुक़ाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस लेकिन लेविस के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका मुंबई इंडियंस को लगा जब धवल कुलकर्णी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की और टीम को इस झटके से उबारते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की मज़बूत नींव डाली लेकिन 6 गेंदों के अंदर इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई और उसके बाद रोहित शर्मा (0) रन आउट हो गए। आर्चर ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में तीन झटके दिये। आर्चर ने क़्रुनल (7), मिशेल (0) और हार्दिक पण्ड्या (4) को एक ही ओवर में आउट किया। मुंबई की टीम 20 ओवरों में 167 रन ही बना सकी। 168 रनों का पीछा कर रही राजस्थान की तरफ से कृष्णप्पा ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जीत लिया। कृष्णप्पा गौथम ने 11 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 33 रनों की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस से पिछले सीजन का बदला भी लिया।

कृष्णप्पा गौतम ने राजस्थान की टीम को दिलाई जीत
पारी की शुरुआत करने आये रहाणे और राहुल त्रिपाठी के विकेट शुरू में गँवाने के बाद राजस्थान की टीम को सैमसन और स्टोक्स ने सम्भाला और जीत के क़रीब ले ही जा रहे थे कि तभी हार्दिक पण्ड्या ने स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद संजू सैमसन का विकेट भी टीम ने गँवा दिया। मैच मुंबई की झोली में जाता दिखाई देने लगा था। लेकिन कृष्णप्पा गौतम ने आर्चर के साथ संघर्ष करना नहीं छोड़ा।

मुंबई इंडियंस से पिछले सीजन का बदला भी गौतम ने लिया
आख़िरी दो ओवरों में राजस्थान की तरफ़ से गौतम ने हल्ला बोला और बुमराह हार्दिक पण्ड्या की जमकर ख़बर ली। 11 गेंदों में तूफ़ानी 33 रन बनाने वाले गौतम ने इस IPL में पहली बार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। इसके पहले वो राजस्थान की टीम के लिए गेंदबाज़ी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इस पारी से मुंबई इंडियंस से पिछले सीजन का बदला भी गौतम ने लिया जब पूरे सीजन में मुंबई ने गौतम को बेंच पर ही रखा था औऱ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं गौतम को नहीं मिला था।

बीसीसीआई ने गौतम को 'इंडिया ए' से बाहर कर दिया था।
तीन साल पहले बीसीसीआई ने खराब फिटनेस का हवाला देते हुए गौतम को 'इंडिया ए' से बाहर कर दिया था। प्रवक्ता राहुल जोहरी ने मैदान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और खराब फिटनेस का हवाला दिया जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। इसके बाद गौतम ने शानदार वापसी की।
ये भी पढ़ें: वी़डियो: 'सुपरमैन' कर्ण शर्मा की ये फिल्डिंग नहीं देखी, तो क्या देखा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
