For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुलदीप यादव ने इस खिलाड़ी को दिया विदेशी सरजमीं पर सफल होने का श्रेय

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने न सिर्फ घरेलू सरजमीं पर बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भी जीत का परचम लहराकर अपनी सफलता का झंडा लहराया। इस बीच भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बताया कि आखिर कैसे टीम में इतना बदलाव आया और उस खिलाड़ी का नाम बताया कि जिसकी वजह से टीम ने विदेशी सरजमीं पर सफलता हासिल की।

कुलदीप यादव का मानना है कि विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम को मिली सफलता का श्रेय कप्तान विराट कोहली को मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस अंदाज में भारतीय टीम अब विदेशी सरजमीं पर जीत दर्ज कर रही है उसके पीछे विराट कोहली का बड़ा हाथ है।

और पढ़ें: 10000 रन, 800 विकेट- अब पेट पालने के लिए ये ऑलराउंडर चला रहा है स्पोर्टस की दुकान

लॉकडाउन के बीच खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर अच्छा खासा वक्त बिता रहे हैं और लाइव चैट के जरिये कई सवालों का जवाब दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कुलदीप यादव ने कहा,'सच कहें तो विराट कोहली ऐसे कप्तान हैं जो खिलाड़ियों की मदद करने में विश्वास रखता है। वह एक महान बल्लेबाज और खिलाड़ी हैं जिसकी वजह से वह गेंदबाज को आसानी से समझते हैं। वह यह भी जानते हैं कि बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है और गेंदबाजों के पास भी आफ-डे हो सकता है।'

कुलदीप यादव ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की कामयाबी के लिये उसके कप्तान का समर्थन होना बेहत जरूरी है।

और पढ़ें: धोनी को टीम में मिस कर रहे हैं कुलदीप यादव, कहा- अगर खेलेंगे तो होगा फायदा

उन्होंने कहा,' खिलाड़ी की सफलता के लिये कप्तान का समर्थन होना बहुत महत्वपूर्ण है और टीम के सभी युवाओं के पास कप्तान विराट कोहली का समर्थन है और जो कि हमारे लिये एक प्लस पॉइंट भी है। इस हिसाब से आप यह कह सकते हैं कि मौजूदा समय में भारतीय टीम के प्रदर्शन का पूरा श्रेय कप्तान विराट कोहली को ही जाता है।'

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इस समय दुनिया के कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं और खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुुआ है। इस महामारी को रोकने के लिये सरकार ने देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 6:17 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+