For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी को टीम में मिस कर रहे हैं कुलदीप यादव, कहा- अगर खेलेंगे तो होगा फायदा

नई दिल्ली। पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में खेले गये विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी लगातार मैदान से दूर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी लगातार ब्रेक पर चल रहा है। जिसके बाद से उनकी टीम में वापसी और खेल से संन्यास लेने को लेकर लगातार सवाल किया जा रहा है। इस बीच भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने साफ किया है कि वह टीम में धोनी की कमी को महसूस करते हैं और उन्हें मिस करते हैं।

कुलदीप यादव का मानना है कि अगर धोनी टीम में वापसी करते हैं तो इससे खिलाड़ियों और भारतीय टीम को काफी फायदा मिलेगा। लॉकडाउन के बीच खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर लाइव चैट करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: धोनी नहीं यह खिलाड़ी है क्रिकेट इतिहास का असली 'फिनिशर' जिसे देखकर बना था शब्द

इसी लाइव चैट के दौरान जब कुलदीप यादव से पूछा गया कि क्यो वो धोनी को मिस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल हमें टीम में महेंद्र सिंह धोनी की याद आती है। जब भी आप किसी सीनियर खिलाड़ी के साथ खेलते हैं तो आप अपने आप उनसे जुड़ जाते हैं। उसके साथ ही आप उनकी मौजूदगी को याद करने लगते हैं। जहां तक संन्यास लेने का सवाल है तो वो उनका खुद का फैसला होने वाला है, उसे उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। उस पर बहस करने का हमारे लिए कोई मतलब नहीं है।'

भारत के पहले चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बताया कि वह खुद धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और अपनी कामयाबी में धोनी का बहुत बड़ा हाथ मानते हैं। धोनी की वापसी को लेकर उनका मानना है कि वह अभी काफी फिट हैं और मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

और पढ़ें: 10000 रन, 800 विकेट- अब पेट पालने के लिए ये ऑलराउंडर चला रहा है स्पोर्टस की दुकान

उन्होंने कहा,'वह बहुत फिट हैं और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। एक फैन के रूप में, मैं उनसे बिल्कुल प्यार करता हूं। अगर वो खेलते हैं तो हमारे लिए बहुत फायदा होने वाला है।'

गौरतलब है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकालीन समय तक के लिए स्थगित कर दिया है।

और पढ़ें: 'वनडे खेलने के लायक नहीं हैं अश्विन-लॉयन', पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर का दावा

इस आईपीएल में जहां कुलदीप यादव कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के साथ नजर आने वाले थे तो वहीं पर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आते, हालांकि अब दोनों ही खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ रहा है।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 6:16 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+