For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुने जाने को लेकर कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब श्रीलंका दौरे से आस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज और दिग्गज लेग स्पिनर कुलदीप यादव के लिए पिछले 12 से 15 महीने निराशा और हताशा से भरे हुए देखने को मिले हैं। कभी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम की गेंदबाजी का अहम हिस्सा बन चुके कुलदीप यादव इस समय अपनी फॉर्म से बेरंग नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने को लेकर जिस तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है उससे यादव को उस कड़वे सच का घूंट पीना पड़ रहा है जिसमें वह टीम में जगह पाने में असफल रहे हैं।

और पढ़ें: श्रीसंत की तरह वापसी करना चाहता है मैच फिक्सिंग में फंसा यह भारतीय खिलाड़ी, BCCI को लिखा लेटर

कुलदीप यादव के लिए यह सब IPL 2020 के साथ शुरू हुआ जब यूएई में खेले गए इस टी-20 टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कुलदीप यादव को सिर्फ पांच मैचों में खेलने का मौका मिला और इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। आईपीएल 2020 में कुलदीप यादव ने 5 मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया और 92 की औसत से रन दिए हालांकि इसके बावजूद कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम का हिस्सा बनाया गया।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले वेंगसरकर ने बताई भारतीय टीम की कमजोरी, जानें कहां हो सकती है परेशानी

लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं कुलदीप यादव

लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं कुलदीप यादव

भले ही कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम के साथ गए लेकिन उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला। वहीं देश वापस लौटने के बाद जब इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी तो कुलदीप यादव को चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिला जहां पर उन्होंने 2 विकेट हासिल किए लेकिन इसके बाद वो एक बार फिर से बाहर हो गया। साल 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद यह पहला मौका था जब कुलदीप यादव को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिला।

कुलदीप यादव की खराब किस्मत यहीं पर नहीं रुकी उन्हें आईपीएल 2021 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के चौथे सीजन के स्थगित होने से पहले केकेआर की टीम ने सात मैच खेले जिसमें से पहले पांच मैच उसने चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर खेले लेकिन इसके बावजूद कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिली। निराशा का यह दौर कुलदीप यादव के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भी जारी रहा जब उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया।

इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुने जाने को लेकर कुलदीप ने तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुने जाने को लेकर कुलदीप ने तोड़ी चुप्पी

कुलदीप यादव ने इस चयन को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंडिया न्यूज़ के साथ बात करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि वह टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश होते और अपना योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में काफी गर्व महसूस करते।

उन्होंने कहा,'मैं भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाने से काफी निराश हूं क्योंकि मैं भी भारतीय टीम के लिए जाकर खेलने और प्रदर्शन कर जीत दिलाने की इच्छा रखता हूं। जब भी आप टीम का हिस्सा नहीं बनते हैं तो दुख होना लाजमी है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है मैं आने वाले मौकों को भुनाने के लिए तैयार हूं और अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने के लिए भी तैयार हूं।'

अब श्रीलंका दौरे पर जाने की है आस

अब श्रीलंका दौरे पर जाने की है आस

कुलदीप यादव को अब जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाने वाले भारतीय टीम में मौका मिलने को लेकर आशा है। गौरतलब है कि भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसके लिए बीसीसीआई कुछ सीनियर खिलाड़ियों समेत कई सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है।आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच जनवरी 2020 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेला था जबकि मार्च में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह आखरी बार नजर आए थे।

श्रीलंका दौरे को लेकर कुलदीप ने कहा,' अब मुझे उम्मीद है कि अगर मैं इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं बन सका तो श्रीलंका सीरीज का हिस्सा जरूर बनूंगा। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं वहां पर प्रदर्शन कर टीम में वापसी करने की कोशिश करूंगा।'

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 18:19 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+