For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले वेंगसरकर ने बताई भारतीय टीम की कमजोरी, जानें कहां हो सकती है परेशानी

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है, जिसमें भाग लेने के लिये भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। दुनिया भर के फैन्स को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच का बेसब्री से इंतजार है। जहां भारतीय टीम मैदान पर उतरने से पहले अनिवार्य क्वारंटीन में वक्त गुजार रही है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के लिये इंग्लिश परिस्थितियों में कोई टेस्ट मैच न खेलने का अनुभव परेशानी खड़ी कर सकता है लेकिन कप्तान कोहली ने दौरे से पहले इस पर बात करते हुए कहा कि पहले भी उनकी टीम दौरा शुरू होने से 3 दिन पहले पहुंच कर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है और उन्हें एक बार फिर टीम से उसी की उम्मीद है।

वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वेंगसरकर का मानना है कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत के लिये रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहद शानदार फॉर्म में हैं लेकिन इंग्लैंड दौरे का पहला मैच होने के चलते टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस के मैदान पर दोहरा 70 साल पुराना इतिहास, बर्न्स के शतक से हुआ अजीब इत्तेफाक

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली काफी लंबे समय से टीम के साथ हैं जबकि रोहित शर्मा ने वापसी करने के बाद पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर भारत में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही खिलाड़ी विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और मौजूदा समय के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के जरिये भारत को जीत दिलाने में गर्व महसूस करते हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों के पास इस वक्त फॉर्म है। हालांकि मेरा मानना है कि अभ्यास मैच की कमी के चलते टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में दोनों के प्रदर्शन पर असर नजर आ सकता है। खासतौर से तब जब वह दौरे का पहला ही मैच हो।'

वेंगसरकर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल मैच में फायदा मिलता नजर आयेगा। भारत को इस ऐतिहासिक मैच से पहले कम से कम एक टेस्ट मैच खेलना चाहिये था।

और पढ़ें: ENG vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, तोड़ा 39 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,'भारतीय टीम बेहद शानदार है और पिछले कुछ समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि कीवी टीम के लिये फाइनल मैच से पले 2 टेस्ट मैच खेलना बेहतर साबित होगा। न्यूजीलैंड की टीम फाइनल मैच से पहले 2 मैच खेल चुकी होगी जिसका फायदा उन्हें जरूर मिलेगा। मुझे लगता है कि भारतीय टीम को फाइनल से पहले 2-3 टेस्ट मैच या कम से कम एक मैच खेलना चाहिये। न सिर्फ बल्लेबाजों को बल्कि गेंदबाजों को भी कंडिशंस के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होती है। आप भले ही नेट पर जमकर पसीना बहाकर आये हों लेकिन परिस्थियों से जानकार होने के लिये जो फायदा मैच खेलकर होता है वो प्रैक्टिस से नहीं हो पाता।'

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 16:45 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+