For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वनडे में किसने काटा जडेजा-अश्विन का पत्ता? कुलदीप ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। एक दाैर ऐसा भी था जब भारत की वनडे क्रिकेट टीम में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की तूती बोलती थी। इस स्पिन जोड़ी ने मिलकर कई बार भारत की झोली में मैच डाले लेकिन जब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने अचानक एंट्री मार जबरदस्त प्रदर्शन कर किया तो फिर जडेजा-अश्विन की जोड़ी वापसी नहीं कर सकी। कुलदीप-चहल की जोड़ी देखते ही देखते दुनियाभर में लोकप्रिय हो गई और यह पिछले 2 साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सवाल उठते हैं कि क्या इन दोनों के कारण जडेजा-अश्विन का टीम से पत्ता कट हुआ है। इसपर कुलदीप ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

हमने किसी को बाहर नहीं किया

हमने किसी को बाहर नहीं किया

'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप ने कहा है कि उन्होंने किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं किया लेकिन उन मौकों का पूरा फायदा उठाया जो उन्हें मिले। कुलदीप से पूछा गया था कि क्या उनके और चहल के प्रदर्शन के कारण एकदिवसीय टीम में अनुभवी स्पिनर अश्विन और जडेजा की जगह खत्म हो गई? जिसके बाद इस युवा गेंदबाज ने यह जवाब दिया। कुलदीप ने कहा, ''नहीं, नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। हमने किसी को भी बाहर नहीं किया। बात सिर्फ इतनी सी है कि हमें मौके मिले और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। ''

VIDEO : कोहली की सफेद होती दाढ़ी पर चहल ने पूछा सवाल तो कुछ ऐसा था विराट का रिएक्शन

सभी फाॅर्म में हैं तो चिंता नहीं

सभी फाॅर्म में हैं तो चिंता नहीं

उन्होंने अश्विन और जडेजा ने हमेशा भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट मैचों में अश्विन और जडेजा अब भी खेल रहे हैं और हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं। उनके पास काफी अनुभव है। जब मैं टेस्ट टीम में था तो मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। मुझे और चहल को जब भी मौका मिला हमने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और इससे टीम को जीतने में सफलता मिली, इसलिए इससे खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं, चहल और जडेजा काफी अच्छा खेल रहे हैं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। हम प्रत्येक मैच पर ध्यान दे रहे हैं।' कुलदीप से जब यह पूछा गया कि क्या किसी बल्लेबाज को गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दबाव महसूस किया तो उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कोई नहीं है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुझे अच्छी तरह खेलते हैं और मुझे अपने खिलाफ बड़े शॉट खेले जाने का डर नहीं है। शॉन मार्श मुझे काफी अच्छी तरह खेलते हैं।'

दोनों ने बराबर खेले हैं वनडे मैच

दोनों ने बराबर खेले हैं वनडे मैच

बता दें कि कुलदीप-चहल की जोड़ी टीम के लिए महत्तवपूर्ण बन चुकी है। कुलदीप वनडे 23 जून 2017 को अपना पहला वनडे मैच खेला था। वह अभी तक 40 मैच खेल चुके हैं जिस दाैरान उन्होंने 79 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है। वहीं चहल ने उन्हीं के बराबर मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 71 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट रहा।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 10:13 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+