For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: संगाकारा ने बताया क्यों प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है और लीग स्टेज को समाप्त होने में बस 6 मैचों का खेल बाकी है। हालांकि टूर्नामेंट के खत्म होने के इतने करीब होने के बावजूद फैन्स को अभी तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली सिर्फ एक ही क्वालिफाइंग टीम का नाम पता चल सका है। आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस ने ही अभी तक इस लीग में अपनी क्वॉलिफायर के रूप में जगह पक्की की है। जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स का नाम ही शामिल है।

इनके अलावा अभी हर टीम के लिये प्लेऑफ के रास्ते खुले हुए हैं। वहीं अंकतालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज आरसीबी एवं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को क्वॉलिफाई करने के लिये एक जीत की तलाश है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले 3 मुकाबलों में सिर्फ हार मिली है तो वहीं आरसीबी की टीम को भी आखिरी 2 मुकाबलों में मात मिली है।

और पढ़ें: IPL 2020: आखिर कौन हैं प्रवीण दुबे जिसे 4 साल बाद मिला डेब्यू का मौका

इस बीच श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि दिल्ली की टीम का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप हो रहा है जो कि आने वाले मैचों में नहीं सुधरा तो उसकी टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो सकती है।

गौरतलब है कि आईपीएल के पहले राउंड में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया था और 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल की थी, जबकि 9 मैचों में से 7 में जीत हासिल कर लीग में 14 अंक हासिल करने का काम भी सबसे पहले दिल्ली ने ही किया था लेकिन पिछले कुछ मैचों में लगातार खराब प्रदर्शन करने के चलते वह तीसरे पायदान पर खिसक गई है।

और पढ़ें: IPL 2020: केएल राहुल ने रचा इतिहास, बने विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए कुमार संगाकारा ने कहा, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर चिंतित हूं। पिछले कुछ मैचों में उनके बल्लेबाज नहीं चल सके। दिल्ली की टीम टॉप ऑर्डर पर काफी निर्भर है। बाकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। पता नहीं वह अंतिम चार में क्वालीफाई कर सकेगी या नहीं।'

इस दौरान संगाकारा ने कहा कि मुंबई की टीम पहले ही पहुंच गई है और उनका मानना है कि आरसीबी और पंजाब की टीमें भी अंतिम 4 में जगह बना लेंगी। ऐसे में चौथे स्थान के लिये दिल्ली की राह मुश्किल होने वाली है जिसके चलते वह लीग से बाहर भी हो सकती है।

वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि दिल्ली, आरसीबी और मुंबई की टीम क्वालिफाई कर जायेंगी जबकि चौथे स्थान के लिये पंजाब और राजस्थान के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 23:26 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+