For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: आखिर कौन हैं प्रवीण दुबे जिसे 4 साल बाद मिला डेब्यू का मौका

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 51वां मैच दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है, जहां पर मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।मुंबई की टीम ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी भी एक जीत की दरकार है। वहीं दिल्ली की टीम जो कि पिछले कुछ मैचों में अपनी लय खोती नजर आई है उसने आज के मैच में एक नये खिलाड़ी को मौका देना का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज सभी को चौंकाते हुए प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल की जगह युवा स्पिनर ऑलराउंडर प्रवीण दुबे को डेब्यू करने का मौका दिया है। प्रवीण डेब्यू ने अभी तक आईपीएल में अपना एक भी मैच नहीं खेला था। कर्नाटक के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने वाले लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को दिल्ली की टीम ने अमित मिश्रा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया है।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ, 7 विकेट से हराया

उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंद को पकड़ने के चक्कर में अमित मिश्रा की उंगली में फ्रैक्चर हो गया जिसके चलते उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अमित मिश्रा की यह चोट प्रवीण दुबे के लिये मौका बनकर आई और जिस खिलाड़ी को नीलामी के दौरान किसी भी टीम ने मौका नहीं दिया था उसे दिल्ली की तरफ से इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका मिल गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्रवीण दुबे को न सिर्फ टीम में शामिल किया बल्कि मुंबई के खिलाफ डेब्यू भी करा दिया।

गौरतलब है कि प्रवीण दुबे एक लेग स्पिनर बल्लेबाज ऑलराउंडर हैं जो कि गेंदबाजी में अपनी बेहतरीन लाइन लेंथ के लिये जाने जाते हैं। प्रवीण दुबे की गुगली गेंदे अक्सर बल्लेबाजों को तंग करती है। साल 2016 में आरसीबी की टीम ने इस खिलाड़ी को खरीद कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था लेकिन उसे एक भी मैच में खेल पाने का मौका नहीं मिला था।

और पढ़ें: वॉर्नर-डिविलियर्स के बाद अब स्मिथ ने भी बीबीएल से नाम लिया वापस, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि प्रवीण दुबे ने घरेलू स्तर पर खेले 14 टी-20 मैचों में 19.12 की औसत से 19 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 6.87 रन प्रति ओवर रहा है। इतना ही नहीं प्रवीण दुबे ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए 6 मैचों में 8 विकेट हासिल किये थे।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 18:19 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+