33 साल के लेग स्पिनर के नाम हुई टी-20 इंटरनेशनल में 10वीं हैट्रिक, विपक्षी टीम हुई ढेर
नई दिल्ली: क्रिकेट में हैट्रिक लेना एक ऐसा मौका है जो कभी-कभार ही देखने को मिलता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े से बड़े दिग्गज गेंदबाजों के नाम भी करियर में चुनिंदा हैट्रिक ही होती हैं। कई गेंदबाजों का करियर तो बिना किसी हैट्रिक के ही समाप्त हो जाता है। हैट्रिक की ताजा फेहरिस्त में ओमान के लेग स्पिनर खावर अली का भी नाम जुड़ गया है। अली ने इतिहास के पन्नों में तब अपना दर्ज करा लिया जब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए।

ओमान के लेग स्पिनर खावर अली-
अली ने बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी हैट्रिक पूरी की। 33 साल के इस फिरकी गेंदबाज ने 10वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर यह हैट्रिक पूरी की। उन्होंने एजे स्टॉल, सीएन एक्रमन और वॉन दर मर्वी को चलता किया। बाद में अली ने एक और विकेट भी लिया और 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। अली की घातक गेंदबाजी के चलते नीदरलैंड्स 15.3 ओवरों में 94 रन बनाकर ढेर हो गई और बाद में ओमान ने 15.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

नीदरलैंड्स हुई ढेर-
यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वीं हैट्रिक है और पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ईयर 2019 में 7वीं हैट्रिक है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 21 रन की शुरुआती साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। वे छठे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन पर थे और एक अच्छे स्कोर की तरफ जा रहे थे। हालांकि, किसी को भी उस समय पता था अब क्या होने जा रहा है। 10 वें ओवर में खावर अली ने उसके बाद हैट्रिक ली और नीदरलैंड के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
PAKvSL: पाकिस्तान का टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर श्रीलंका ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

क्रिकेट कैलेंडर ईयर 2019 में 7वीं हैट्रिक-
ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ तिकड़ी ली थी। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे। उसके बाद मलिंगा ने भी इसी साल टी20 मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लेने का कारनामा किया था। मलिंगा इससे पहले वनडे क्रिकेट में भी दक्षिणण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
