Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi League 2019 : प्लेऑफ में पहुंची ये 6 टीमें, जानिए विजेता टीम को कितना मिलेगा पैसा

नई दिल्ली। प्रो-कबड्डी लीग का सातवां सीजन समाप्ति की ओर है और लगभग 2 महीने की जोर-आजमाइश के बाद 6 टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस बार दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुंम्बा और बेंगलुरू बुल्स की टीमें हैं जिन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई है। दबंग दिल्ली ने पीकेएल के इतिहास में पहली बार टेबल में टॉप पर खत्म किया है। दबंग दिल्ली ने 22 मैचों में 85 अंक हासिल किये। वहीं बंगाल की टीम ने 83 प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर खत्म किया है। यूपी की टीम 74 प्वाइंटस के साथ तीसरे और यू मुंबा की टीम 72 प्वाइंटस के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 71 प्वाइंटस हासिल किये हैं तो बेंगलुरू बुल्स की टीम ने 64 प्वाइंटस हासिल किये हैं। वहीं इस बीच प्लेऑफ से पहले पीकेएल के आयोजकों ने इस बार की ईनामी राशि की घोषणा कर दी है।

और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड

आयोजकों ने घोषणा करते हुए बताया कि सातवें सीजन में टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर कुल आठ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लीग के सबसे मुश्किल सप्ताह की शुरुआत अहमदाबाद के ट्रांसस्टाडिया में स्थित ईकेए एरेना में होगी। पुरस्कार की यह राशि अन्य शीर्ष लीगों के बराबर है।

प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को पुरस्कार में कुछ राशि मिलेगी। लीग की चैम्पियन को तीन करोड़ दिए जाएंगे जबकि फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 1.8 करोड़ की राशि दी जाएगी।

और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर

तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 90-90 लाख और पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे। बाकी बची पुरस्कार की राशि व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 19:55 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+