Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019: रोमांचक मैच में तेलुगु टाइटंस ने किया बड़ा उलटफेर, यूपी योद्धा को 41-46 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 के 129वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने यूपी योद्धा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में हुए दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस ने अपने इस सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में यूपी योद्धा को 41-36 से हराया। अपने होम लेग में यूपी की यह पहली हार है। तेलुगु ने इस सीजन का अंत जीत के साथ किया है। यूपी की टीम अभी भी चौथे स्थान पर ही है। इस मैच में यूपी योद्धा के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिशांक देवाडिगा ने प्रो कबड्डी में अपने 650 पॉइंट्स पूरे किए।

पहले हाफ के बाद यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस के ऊपर 20-14 की बढ़त बनाई। शुरुआत में मुकाबला काफी करीबी चला और एक समय तेलुगु की टीम आगे भी थे। यूपी की टीम ने भी जबरदस्त वापसी की और 16वें मिनट में तेलुगु को ऑलआउट किया। पहले हाफ में यूपी के लिए रेडिंग में श्रीकांत जाधव ने सबसे ज्यादा 6, तो डिफेंस में कप्तान नितेश कुमार ने दो अंक हासिल किए। तेलुगु के लिए सिद्धार्थ देसाई के सबसे ज्यादा 5 अंक रहे।

और पढ़ें: PKL 2019: जीत के साथ पहले स्थान पर पहुंची बंगाल वारियर्स, तमिल थलाइवाज को 33-29 से हराया

दूसरे हाफ की शुरुआत भी यूपी की बेहतरीन रही और उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए मैच के 24वें मिनट में तेलुगु को दूसरी बार ऑलआउट किया। यूपी ने मैच में अपना दबदबा और बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन तेलुगु की टीम ने भी अच्छी वापसी की और वो यूपी को ऑलआउट करने के करीब आए और सिड देसाई ने एक ही रेड में यूपी के दोनों खिलाड़ियों को आउट करते हुए ऑलआउट किया।

इसके तुरंत बाद सिड देसाई ने बेहतरीन सुपर रेड लगाते हुए मैच को काफी करीब लेकर आ गए। देसाई ने इस बीच अपना सीजन का 10वां ऑलआउट किया। तेलुगु एक बार फिर यूपी को ऑलआउट करने के करीब थी, लेकिन यूपी ने एक शानदार सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया। सुमित ने अपना हाई 5 भी पूरा किया।

और पढ़ें: IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चटाई धूल, प्रिया पुनिया ने किया ड्रीम डेब्यू

अंत में तेलुगु ने एक बार फिर यूपी को ऑलआउट किया और रोमांचक मैच में जीत दर्ज करते हुए यूपी को शिकस्त दी।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 23:50 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+