For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बायोबबल तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल तो खिलाड़ियों पर गिरी गाज, भारत-श्रीलंका सीरीज से भी हुए बाहर

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलने पहुंची श्रीलंका की टीम इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में उसका सूपड़ा साफ हो गया जिसके बाद उसे 29 जून से वनडे सीरीज खेलनी है। हालांकि वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के 3 खिलाड़ी कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणथालिका का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह डरहम की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। श्रीलंका क्रिकेट टीम के एक फैन की ओर से डाले गये इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इन 3 खिलाड़ियों पर गाज गिरी है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणथालिका को बायोबबल नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है और तीनों को सस्पेंड कर तुरंत इंग्लैंड दौरे से वापस आने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि तीनों खिलाड़ियों को अब भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में नहीं चुना जायेगा।

और पढ़ें: कोरोना नहीं बल्कि इन 3 कारणों के चलते BCCI ने भारत से UAE शिफ्ट किया T20 विश्व कप

क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच के आदेश दिये थे जिसमें तीनों खिलाड़ी दोषी पाये गये। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा,'मामले की जांच की गई जिसमें तीनों खिलाड़ियों को आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसे देखते उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके चयन पर विचार नहीं किया जायेगा।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से हारने के साथ ही श्रीलंका की टीम ने लगातार अपनी पांचवी टी20 सीरीज गंवाने का काम किया है। इसको देखते हुए श्रीलंकाई टीम को फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को अनफॉलो करो कैंपेन चला रखा है।

और पढ़ें: बड़ी खबर: अब भारत के बजाय यूएई में कराया जायेगा T20 विश्व कप, BCCI ने ICC को लिखा पत्र

आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पिछले काफी समय से अपनी टीम के खराब खेल और खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में है। इस विवाद के चलते एक समय ऐसा भी आ गया था जब इंग्लैंड दौरा खतरे में था। अब भारतीय टीम साल 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका के दौरे पर पहुंची है जहां पर उसे 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज तो वहीं पर 21 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 16:34 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+