For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया से झटका मिलने के बाद अब IPL से भी आई अश्विन के लिए बुरी खबर

R Ashwin likely to be release by KXIP, KL Rahul expected to be new captain | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में कब किसके सितारे अर्श से फर्श पर आ जाए और कब फर्श से अर्श पर चले जाए, इस बारे में कोई नहीं जानता है। एक समय रविचंद्रन अश्विन के बिना भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, आज उनके सितारे कुछ ऐसे ही गर्दिश में चल रहे हैं। अश्विन 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के समय से ही भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। टेस्ट मैच के बड़े गेंदबाज माने जाने वाले अश्विन मौजूदा विंडीज दौरे पर पहले टेस्ट मैच से बाहर बैठे हुए हैं।

किंग्स इलेवन से विदाई पक्की!

किंग्स इलेवन से विदाई पक्की!

ऐसा लगता है अश्विन के लिए बुरी खबर का अंत केवल यहीं पर नहीं होता है क्योंकि आने वाले दिनों के लिए और भी बुरी खबर सामने आ रही है। अश्विन की आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब उनसे ज्यादा खुश नहीं नजर आ रही है। अश्विन पिछले दो साल से किंग्स इलेवन की टीम की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई खास नतीजे नहीं दिए हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब पंजाब की टीम आईपीएल में अच्छी स्थिति में होती थी लेकिन तभी कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता था कि इस टीम को सिवाए निराशा के कुछ और हाथ नहीं लग पाया।

अश्विन के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं-

अश्विन के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं-

अगर मुंबई मिरर की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो अश्विन को किंग्स इलेवन की कप्तानी से ना केवल हाथ धोना पड़ सकता है बल्कि यह टीम इस ऑफ स्पिनर को अगले सीजन के लिए दूसरी टीम को ट्रेड भी कर सकती है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अश्विन की टीम उनको ट्रेड करने के लिए दूसरी टीमों के संपर्क में बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम की टीम ने अश्विन को लेकर दिलचस्पी भी दिखाई है। बता दें कि अश्विन को नीलामी में 7.6 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर खरीदा गया है।

कैरेबियाई धरती पर ईशांत शर्मा के 'पंच' ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, एलीट क्लब में मिली एंट्री

इस टीम की ओर से खेल सकते हैं-

इस टीम की ओर से खेल सकते हैं-

ऐसा भी हो सकता है अश्विन को कें गौतम की जगह पर राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड कर लिया जाए। बता दें कि अश्विन ने किंग्स इलेवन के लिए 28 मैचों में केवल 25 ही विकेट लिए हैं। अश्विन को बाहर का रास्ता दिखाकर यह टीम अब लोकेश राहुल को अगला कप्तान बनाने की सोच रही है। अगर ऐसा हुआ तो अश्विन को स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 14:11 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+