KXIP vs CSK: केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब, जानें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 18वां मैच आज दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। जहां पर दोनों ही टीमों के लिये आज के मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है वरना आगे के मैचों में इन टीमों को लीग में बने रहने के लिये काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके अलावा कप्तान राहुल ने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं। वहीं सीएसके की टीम आज के मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है।
और पढ़ें: MI vs SRH: हवा में उड़कर मनीष पांडे ने पकड़ा इशान किशन का जबरदस्त कैच, वीडियो देख रह जायेंगे हैरान
किंग्स इलेवन पंजाब के लिये केएल राहुल ने आज के मैच में करुण नायर को बाहर कर मनदीप सिंह, जेम्स नीशम की जगह क्रिस जॉर्डन और श्रेयस गोपाल की जगह हरप्रीत बरार को टीम में शामिल किया है।
चेन्नई और पंजाब की टीमों ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं और दोनों को ही सिर्फ 1 जीत मिली है। ऐसे में अगर दोनों टीमों को वापसी करनी है और खिताब के लिये क्वालिफाई करना है तो उसे अगले 10 मैचों में से कम से कम 7 मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। इसे देखते हुए आज जिस भी टीम को हार का सामना करना पड़ेगा उसके लिये यह मुकाबला मुश्किल हो जायेगा और लीग से बाहर होने के चांसेस बढ़ जायेंगे।
और पढ़ें: पंत के बर्थडे पर युवराज ने खास अंदाज में किया विश, कहा- नाम है PANT पर हरकत निक्कर वाली
Chennai Super Kings (Playing XI): शेन वाटसन, अंबति रायडु, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धोनी, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, दीपक चाहर।
Kings XI Punjab (Playing XI): केएल राहुल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉट्रेल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications