For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP vs CSK: पंजाब-चेन्नई के मुकाबले में जीतना है इनाम तो Dream 11 में ऐसी बनायें टीम

IPL 2020 CSK vs KXIP: Best Predicted Playing XI of Both CSK and KXIP | Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 18वां मैच आज दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जायेगा। जहां पर दोनों ही टीमों के लिये आज के मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है वरना आगे के मैचों में इन टीमों को लीग में बने रहने के लिये काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चेन्नई और पंजाब की टीमों ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं और दोनों को ही सिर्फ 1 जीत मिली है।

ऐसे में अगर दोनों टीमों को वापसी करनी है और खिताब के लिये क्वालिफाई करना है तो उसे अगले 10 मैचों में से कम से कम 7 मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। इसे देखते हुए आज जिस भी टीम को हार का सामना करना पड़ेगा उसके लिये यह मुकाबला मुश्किल हो जायेगा और लीग से बाहर होने के चांसेस बढ़ जायेंगे।

और पढ़ें: RR vs RCB: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, 37वां अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास

इस सीजन मिली 3 हार में पंजाब को 2 में बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा तो वहीं सीएसके की टीम सही प्लेइंग 11 को ढूंढती नजर आ रही है। इसको देखते हुए फैन्स को आज एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। ऐसे में बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।

प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: DC vs KKR: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने कोलकाता को पीटा, 18 रन से हराया

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, करुण नायर, निकोलस पूरन, मुरुगन अश्विन, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, रवि बिश्नोई।

आज के मैच में कुछ ऐसी हो सकती है आपकी Dream 11 की टीम:

विकेटकीपर- केएल राहुल (10.5), निकोलस पूरन (9.0)

बल्लेबाज- मयंक अग्रवाल (9.5), फाफ डप्लेसिस (9.5), अंबति रायडु (9.0)

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (9.0), सैम करन (8.5), रविंद्र जडेजा (9.0)

गेंदबाज- शेल्डन कॉट्रेल (9.0), मोहम्मद शमी (9.0), दीपक चाहर (8.5)

आपको बता दें कि पंजाब के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और सीएसके ने 12 बार तो पंजाब की टीम को 9 बार जीत मिली है। वहीं कप्तान एमएस धोनी का पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह अब तक इस टीम के खिलाफ 595 रन बना चुके हैं।

Story first published: Sunday, October 4, 2020, 17:30 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+