For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP vs CSK: धोनी ने पकड़ा केएल राहुल का जबरदस्त कैच, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: CSK/Twitter
IPL 2020 KXIP vs CSK: MS Dhoni registers 100 catches in the Indian Premier League | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां मैच आज दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2020: गेंदबाजों के लिये कब्रगाह है शारजाह की पिच, हैदराबाद के खिलाफ बना विश्व रिकॉर्ड

इस दौरान एक ऐसा भी समय था जब लग रहा था कि पंजाब की टीम इस मैच में कम से कम 200 रनों का स्कोर खड़ा करेगी। हालांकि शार्दुल ठाकुर ने अपने एक ओवर में लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर सीएसके की वापसी कराई।

और पढ़ें: DC vs RCB: मैच से पहले नॉर्टजे ने आरसीबी की दी चुनौती, कहा- हमें मिलेगी जीत

धोनी ने लगाया कैच पकड़ने का शतक

धोनी ने लगाया कैच पकड़ने का शतक

शार्दुल ठाकुर ने पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन (33) को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया और अगली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान केएल राहुल को विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी के हाथों कैच कराया। धोनी ने राहुल का यह कैच बेहद शानदार तरीके से पकड़ा। इस दौरान वह अपनी बायीं ओर दौड़कर डाइव लगाते और अंत में कैच पकड़कर राहुल को वापस पवेलियन भेज दिया।

इस कैच के साथ ही आईपीएल के इतिहास में बतौर विकेटकीपर कैच लेने का शतक पूरा किया।

100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बने धोनी

100 कैच लेने वाले दूसरे विकेटकीपर बने धोनी

इसके साथ ही एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में 100 कैच पकड़ने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गये हैं। इस लिस्ट में धोनी से आगे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का नाम है जिन्होंने अब तक 103 कैच पकड़ने का काम किया है।

वहीं आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एमएस धोनी सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 39 स्टंपिंग और 100 कैच के साथ 139 विकेट हासिल किये हैं, तो वहीं पर दिनेश कार्तिक 103 कैच और 30 स्टंपिंग के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

पंजाब ने दिया 179 रनों का लक्ष्य

पंजाब ने दिया 179 रनों का लक्ष्य

वहीं रॉबिन उथप्पा इस लिस्ट में 90 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 58 कैच और 32 स्टंपिंग करने का कारनामा किया है।

आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 61 रन जोड़े। हालांकि पीयूष चावला ने मयंक अग्रवाल (26) को सैम करन के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। वहीं रविंद्र जडेजा ने मनदीप सिंह (27) को आउट कर दूसरा झटका दिया।

Story first published: Sunday, October 4, 2020, 22:08 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+