For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: चेन्नई ने बिगाड़ा कोलकाता का खेल, 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ से किया बाहर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 49वां मैच आज दुबई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जहां पर सीएसके की टीम ने सम्मान की लड़ाई में जीत हासिल करते हुए कोलकाता को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ तक पहुंचने का रास्ता खराब कर दिया है। आखिरी ओवर तक चले इस मैच के रोमांच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता की ओर से दिये गये 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम ने आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा की पारी की बदौलत जीत हासिल की।

कोलकाता के लिये आखिरी ओवर में जीत के लिये 10 रनों की दरकार थी और कमलेश नागरकोटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही दिये। हालांकि रविंद्र जडेजा ने पांचवी और छठी गेंद पर जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब हो गये।

और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके के नये सुरेश रैना बन सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़, लगाया दूसरा लगातार अर्धशतक

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी 5वीं जीत हासिल की तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की हार के चलते मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं अगर केकेआर की किस्मत का फैसला खुद के साथ ही दूसरी टीमों के फैसले पर निर्भर रहेगा।

इससे पहले कोलकाता के लिये आज के मैच में एक बार फिर उसके सलामी बल्लेबाज नितिश राणा संकटमोचक बनकर उतरे और सीएसके के खिलाफ खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। नितिश राणा की विस्फोटक पारी के दम पर कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना लिये और चेन्नई को जीत के लिये 173 रनों का लक्ष्य दिया है।

और पढ़ें: CSK vs KKR: राणा ने फिर ठोंका अर्धशतक, आखिरी 5 ओवर में बटोरे 66 रन, CSK को जीत के लिये 173 की दरकार

वहीं सीएसके की टीम के लिये ऋतुराज गायकवाड़ और शेन वाटसन (14) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 50 रनों की पारी खेली, हालांकि वरुण चक्रवर्ती ने वॉटसन को आउट करके चेन्नई को पहला झटका दिया। लेकिन गायकवाड़ ने अपनी शानदार पारी को आगे खेलना जारी रखा और अपने पहले ही सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

ऋतुराज ने अपनी पारी के दौरान 53 गेंदों में 6 चौके 2 छक्के लगाकर 72 रन बनाये। वहीं अंबति रायडु ने भी 20 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। केकेआर के लिये वरुण चक्रवर्ती और पैट कमिंस ने वापसी कराने का काम किया। पहले कमिंस ने रायडु और गायकवाड़ का विकेट हासिल किया तो वहीं वरुण ने धोनी को बोल्ड कर सीएसके की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

और पढ़ें: IPL में इस कीवी खिलाड़ी पर जमकर बरस सकता है पैसा, हैट्रिक ले पेश की दावेदारी

आखिरी 2 ओवर्स में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत के लिये 30 रनों की दरकार थी, जहां पर जडेजा ने फर्ग्यूसन के खिलाफ चार्ज लिया और 19वें ओवर में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन हासिल किये तो वहीं आखिरी ओवर में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 23:31 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+