For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KXIP: संजू सैमसन ने लगाया छक्कों का शतक, खास क्लब में हुए शामिल

Sanju Samson
Photo Credit: BCCI/IPL
KXIP vs RR IPL 2020: Sanju Samson joins the list of Batsmen who hit 100 Sixes in IPL |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। छोटी बाउंड्रीज के लिये मशहूर इस मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और यहां पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए पहली पारी में 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की टीम ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 20 चौके लगाये। वहीं रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिये हैं।

राजस्थान की टीम ने इस साल पावरप्ले में बनाये गये सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जो कि इसी मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहली पारी में 60 रन बनाकर अपने नाम किया था। वहीं इस बीच संजू सैमसन ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: RR vs KXIP: मयंक अग्रवाल ने 45 गेंद में जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, नाम किये खास रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की और पावरप्ले के खत्म होने तक संजू सैमसन ने 12 गेंद में 24 रन बना लिये हैं। इस दौरान संजू सैमसन की टीम ने 2 छक्के लगाये और आईपीएल में छक्कों का शतक लगाने का कारनाम किया। वहीं पिछले मैच में संजू सैमसन ने सीएसके के खिलाफ 7 छक्के लगाये थे और आईपीएल में 98 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये थे।

वहीं आज के मैच में संजू ने रवि बिश्नोई की गेंद पर अपना 100वां छक्का जड़कर आईपीएल में सिक्सर्स का शतक पूरा किया। वह आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले 19वें खिलाड़ी बने और उन्होंने यह आंकड़ा 91 पारियों में हासिल किया।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की टीम को मिली खुशखबरी, अगले मैच में खेल सकते हैं केन विलियमसन

गौरतलब है कि पहली पारी में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मयंक अग्रवाल ने शतक और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाने का काम किया और पहले विकेट के लिये 184 रनों की साझेदारी की।

Story first published: Monday, September 28, 2020, 6:26 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+