IPL 2020 Auction: नीलामी में बिकने को तैयार 332 खिलाड़ी, जानें किसने कितना रखा है बेस प्राइज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दुनिया के सबसे मशहूर लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की तैयारी जोरों शोरों पर हैं। दुनिया के लगभग हर देश का खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनना चाहता है। इसी तैयारी के तहत अगले सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी का कार्यक्रम 191 दिसंबर को कोलकाता में रखा गया है, जहां पर 72 खिलाड़ियों की जगह के लिये टी20 टीम मालिक एक दूसरे का सामना करेंगे।
और पढ़ें: Year Ender 2019: दशक के 10 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज, जिसमें शामिल हैं दो भारतीय
19 दिसंबर को पहली बार कोलकाता की सरजमीं पर होने वाली नीलामी में कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव लगायेंगी, जिन्हें आवेदन किये गये 997 खिलाड़ियों में से चुना गया है। इन 332 खिलाडियों में से 186 भारतीय खिलाड़ी है जबकि 143 खिलाड़ी दुनिया के अलग-अलग देशों से, जबिक 3 खिलाड़ी ऐसोसिएट सदस्यों के हैं।

75 से 50 लाख बेस प्राइस में है इतने खिलाड़ी
इस दौरान लोगों में खिलाड़ियों के बेस प्राइस को जानने से लेकर किस टीम के लिये खेलने जैसे कई सवाल दिमाग सामने आते हैं जिनका जवाब समय के साथ ही मिलेगा पर अभी हम आपको उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस करोड़ों में रखा है। 16 खिलाड़ियों ने 75 लाख और 69 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखी है।

2 करोड़ बेस प्राइज में शामिल हैं यह खिलाड़ी
हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किये गये और टी10 लीग में धूम मचाने वाले क्रिस लिन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। अगर फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी के पीछे पड़ना चाहती हैं तो उन्हें इसकी शुरुआत 2 करोड़ से करनी होगी। अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखने वाले अन्य विदेशी खिलाडियों की बात करें तो टेस्ट में दुनिया के नं 1 गेंदबाज पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया के ही जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, डेल स्टेन और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज शामिल हैं। मैथ्यूज पिछले काफी समय से सीमित ओवर क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, बावजूद इसके उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है।

1.5 करोड़ बेस प्राइस में शामिल है यह इकलौता भारतीय
वहीं इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज कर दिए गए रोबिन उथप्पा इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी है। इतनी ही बेस प्राइस रखने वाले विदेशी खिलाड़ियों में इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, एडम जाम्पा, शॉन मार्श, डेविड विले, केन रिचर्डसन और काइल एबोट हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल है यह स्पिन गेंदबाज
पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकट को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। अगामी नीलामी में इन सभी ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है। विदेशी मूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में से नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे जबकि 20 ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
