विलियमसन ने श्रीलंकाई फैंस के साथ केक काटकर यूं मनाया जन्मदिन, VIDEO वायरल
नई दिल्ली : केन विलियमसन, क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसने वर्ल्ड कप 2019 में लोकप्रियता का एक नया आसमान छू लिया। वजह है उनकी सादगी और मौजूदा समय और परिस्थिति में उनका 'जेंटलमैन' वाला व्यवहार। केन अब क्रिकेट के सबसे शानदार खिलाड़ी और उससे कहीं अधिक एक व्यक्तित्व के तौर पर सराहे जा रहे हैं। यह उनकी सादगी है जिसकी वजह से श्रीलंकाई फैंस ने बाउंड्री के किनारे खड़े होकर ही उनका जन्मदिन मनाने का ठान लिया और उन्होंने अपने इन फैंस को निराश नहीं किया। विलियमसन का अपने दीवानों के लिए यह निराला अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जानिए उन्होंने कैसे जीता अपने फैंस का दिल।

बाउंड्री पर जन्मदिन का जश्न
न्यूजीलैंड की टीम अभी श्रीलंका दौरे पर है जहां कीवी टीम दो टेस्ट मैच और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड इस दौरे पर अपना पहला मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 अगस्त से खेलेगी। कीवी टीम आधिकारिक मैच से पहले श्रीलंका की बोर्ड प्रेसिडेंट XI की टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे। विलियमसन ने इस मैच के दौरान ही अपने फैंस के साथ फटाफट अंदाज में जन्मदिन मनाया। विलियमसन 8 अगस्त को 29 साल के हुए और उन्होंने बड़े ही अनोखे अंदाज में श्रीलंकाई फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: क्या है टेस्ट क्रिकेट का 'वर्ल्ड कप', जानिए सब कुछ

चंद सेकेंड में जीता फैंस का दिल
श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट XI के खिलाफ मैच खेलते हुए कुछ श्रीलंकाई फैंस बाउंड्री लाइन पर विलियमसन को एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में थे। सीमा रेखा पर मौजूद फैंस की भीड़ में एक शख्स उनके लिए बर्थडे केक लेकर आया था। विलियमसन ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और मैच के बीच में ही न सिर्फ वो दौड़कर अपने उस फैंस के पास पहुंच गए बल्कि वहां जमा फैंस के साथ केक काटा, खुद भी खाया और अपने उस अजीज फैन को अपने हाथों से भी खिलाया। उनकी यह सादगी और जिंदादिली उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। जैसे ही केन वहां पहुंचे सभी फैंस उनसे हाथ मिलाने लगे और उन्हें बधाई देते देखे गए। 35 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसे अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया है।
शांत केन ने जीता था सबका दिल
केन विलियमसन बीते 8 अगस्त को 29 साल के हो गए हैं और न्यूजीलैंड टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तान हैं। लॉर्ड्स पर हुए वर्ल्ड कप फाइनल में दो बार मैच टाई होने के बाद जब बाउंड्री काउंट से इंग्लैंड को जीत दी गई तब भी वो बड़े सहज दिखे थे और बेहद शांत मुद्रा में दिखे थे। इस वर्ल्ड कप में उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया था और सचिन तेंदुलकर से प्राइज लेते वक्त भी वो मुस्कुराते देखे गए थे। उनके इस शांत चित स्वाभाव की दुनिया दीवानी हो गई थी और साँसे रोक देने वाले फाइनल के बाद दुनिया भर में उनके फैंस और बढ़ गए हैं।
READ MORE : क्या है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, कैसे इसमें शामिल होते हैं क्रिकेटर्स
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
