For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019 : मलिंगा ने तोड़ा मुरलीधरन और मैक्ग्रा का यह 'अजूबा' रिकॉर्ड

नई दिल्ली: शेर के बारे में कहावत है कि वह बूढ़ा हो जाता है लेकिन शिकार करना नहीं भूलता। ठीक ऐसे ही क्रिकेट में भी एक कहावत है कि फॉर्म अस्थायी होती है लेकिन 'क्लास' परमानेंट होती है। ये दोनों ही कहावतें श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर चरितार्थ होती हैं। जी हां, अंकतालिका में एकतरफा रेस की ओर बढ़ते हुए इस विश्व कप में आखिरकार 21 जून का दिन एक ताजा हवा का झोंका लेकर आया। इस दिन हुए क्रिकेट विश्व कप 2019 के 27वें मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड पर श्रीलंका ने 22 रनों की रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस जीत ने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लिश टीम को बड़ा झटका दिया है।

बड़े मैचों का बड़ा नायक

बड़े मैचों का बड़ा नायक

श्रीलंका की इस जीत के नायक रहे अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा जिन्होंने चार विकेट लेकर इस मैच का रूख पलट दिया। उनको इस प्रदर्शन के बूते पर मैन ऑफ द मैच भी मिला है। 35 साल के मलिंगा ने 52 दिन के भीतर अपनी दो टीमों को दोहरी खुशी दी, पहले उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को फाइनल में जीत दिलाई और वर्ल्ड कप में एक बार फिर उनका विंटेज अवतार देखने को मिला और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडन देकर इंग्लैंड के चार बड़े खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में महज 43 रन खर्च किए। उन्होंने महज 26 मैच में 50 वर्ल्ड कप विकेट लिए हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

अकरम, मैक्ग्रा जैसे तेज गेंदबाजों से भी 'तेज' मलिंगा

अकरम, मैक्ग्रा जैसे तेज गेंदबाजों से भी 'तेज' मलिंगा

मलिंगा विश्व कप के इतिहास में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले केवल चौथे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट ग्लेन मैक्ग्रा (71), मुरलीधरन (68) और वसीम अकरम (55) ने लिए हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि मलिंगा ने ये उपलब्धि सबसे कम मैच खेलकर हासिल की है। उन्होंने केवल 26 मैच खेलकर 50 विश्व कप विकेट हासिल किए। जबकि यही काम मैक्ग्रा और मुरलीधरन ने 30 मैचों में किया था। वहीं, वसीम अकरम ने 34 मैचों में 50 विकेट लिए थे। इस हिसाब से मलिंगा विश्व कप के शानदार स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं।

लंका शानदार विजय 'श्री'

लंका शानदार विजय 'श्री'

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 232 रन बना लिए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अप्रत्याशित तरीके से केवल 47 ओवर में ही 212 रन बनाकर ढेर हो गई। सबसे बड़ी बात यह है कि श्रीलंका ने उस टीम को हराया है जिसके बारे में विश्व कप शुरू होने से पहले 500 रन बनाने की बात की जा रही थी। पिछले विश्व कप में पहले राउंड से ही बाहर हो जाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपने ऊपर काफी मेहनत की है और आज वे दुनिया की नंबर एक ODI टीम हैं लेकिन श्रीलंका ने इस मैच में इंग्लैंड को जिस तरीके से हराया वह अपने आप में असाधारण है।

विश्व कप 2019: श्रीलंका से मिली झटकेदार हार ने इंग्लैंड को दे दिया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 15:42 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+