B,day Special : बस मैकेनिक का बेटा यूं बना था नामी बल्लेबाजी के लिए खाैफ, दर्ज हैं कई रिकाॅर्ड्स
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आज यानि की 28 अगस्त को 36 साल के हो गए हैं। मलिंगा टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके हैं। इस गेंदबाज ने अपने करियर दाैरान जो उपलब्धियां हासिल की हैं वो किसी से छिपी नहीं हैं। मलिंगा का जन्म एक बेहद ही साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बस मैकेनिक थे और वो गॉल के बस डिपो में काम करते थे। मलिंगा ने करियर के शुरूआती दाैर में ही क्रिकेट जगत में छा गए थे। मलिंगा बचपन में समंदर किनारे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे और उनका एक्शन शुरू से ही अजीब था। उनकी ताकत बनीं याॅर्कर। जी हां, यार्कर के दम पर मलिंगा ने क्रीज पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को धाराशाही कर अपना लोहा मनवाया है।

खेलने से डरे थे श्रीलंका के ही बल्लेबाज
मलिंगा ने 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। मलिंगा ने यहां कहर भरपाकर जल्दी ही श्रीलंकाई बोर्ड का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। साल 2001 में मलिंगा को नेट प्रैक्टिस के लिए टीम के साथ जोड़ा गया। यहां मलिंगा ने तेज गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया। यहां तक कि उन्हें खेलने से भी बल्लेबाजों ने इंकार कर दिया था। इनमें श्रीलंका के महानतम बल्लेबाजों में से एक अरविंद डी सिल्वा भी थे। फिर मलिंगा को 1 जुलाई 2004 को टेस्ट डेब्यू करने का माैका मिला जहां उन्होंने 6 विकेट लेकर अपनी जगह बना ली। इसके बाद मलिंगा नहीं रूके और उन्होंने 30 टेस्ट में 101 विकेट अपने नाम किए। वहीं 226 वनडे मैचों में 338 व 73 टी20 मैचों में 97 विकेट अपने नाम किए।

4 गेंदों में झटकाए 4 विकेट
मलिंगा इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 4 गेंदों में लगातार 4 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने साल 2007 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। एक समय में अफ्रीका जीत के करीब थी और स्कोर 45.4 ओवर में 206/5 था। लेकिन अगली 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल कर मलिंगा ने टीम की वापसी करवाई। जब वह 47वें ओवर में फिर से गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने शुरुआती दो गेंदों में और दो विकेट निकाल लिए। इस तरह उन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट ले डाले।
इस भारतीय लड़की से हुआ 'सिक्सर किंग' मैक्सवेल को प्यार, KISS करते हुए VIDEO वायरल

वनडे क्रिकेट में 3 बार पूरी कर चुके हैं हैट्रिक
वहीं मलिंगा वनडे क्रिकेट में 3 बार हैट्रिक पूरी करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने सबसे पहले साल 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर की पहली हैट्रिक पूरी की थी। इसके बाद मलिंगा ने दूसरी विश्व कप 2011 में केन्या और तीसरी हैट्रिक 2012 में कोलंबों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी की थी। खास बात यह है कि तीन हैट्रिक में से 2 हैट्रिक मलिंगा ने वर्ल्ड कप में लिए थे।
मौजूदा समय मलिंगा आईपीएल में अबतक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। आईपीएल के 8 सीजन खेल चुके मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट हासिल किए हैं। उनके आस-पास तक कोई भी गेंदबाज उनके इस रिकाॅर्ड को छूता नजर नहीं आता। हालांकि भारतीय स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा 147 मैच खेलकर 157 विकेट हासिल कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
