For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मलिंगा ने आखिरी ODI के अंतिम गेंद पर तोड़ा कुंबले का यह बड़ा रिकॉर्ड

जानिए 'यॉर्कर किंग' ने कुंबले का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नई दिल्ली : लसिथ मलिंगा, क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम जो अब श्रीलंका की ODI जर्सी में मैदान पर नहीं दिखेगा। 35 साल के इस खिलाड़ी को स्लिंग मलिंगा, माली, टो क्रशर, यॉर्कर किंग और न जानें कितने नामों से पुकारा जाता है लेकिन अब इस तेज गेंदबाज के साइड आर्म एक्शन से दनदनाता यॉर्कर ODI में देखने को नहीं मिलेगा। शॉर्टर फॉर्मेट में लंबे समय तक क्रिकेट खेलने के लिए मलिंगा ने महज 27 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और ODI और टी-20 खेलते रहने का फैसला लिया। बांग्लादेश के श्रीलंका दौरे पर आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में खेला गया पहला मुकाबला मलिंगा के एकदिवसीय करियर का आखिरी मुकाबला बना। रिकॉर्ड किंग मलिंगा ने अपने ODI करियर की आखिरी गेंद पर भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए 'यॉर्कर किंग' ने कुंबले का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आखिरी ODI में भी दिखे 'युवा' मलिंगा

आखिरी ODI में भी दिखे 'युवा' मलिंगा

क्रिकेट में ऐसा कहा जाता है कि लीजेंड अपनी लीगेसी खुद लिखते हैं, मलिंगा ने भी शायद अपने क्रिकेटिंग करियर की स्क्रिप्ट खुद लिखी और अब वो इस फॉर्मेट के लीजेंड के तौर पर याद किए जाएंगे। 35 वर्षीय मलिंगा भले ही कोलंबो में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे थे लेकिन वो उसी जोश और जज्बात के साथ गेंदबाजी कर रहे थे जैसा उन्होंने अपने डेब्यू ODI में किया था। मलिंगा ने अपने आखिरी ODI में धारदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9.4 ओवर की गेंदबाजी में 2 मेडन फेंका और 3 विकेट झटके। मैच का पहला विकेट मलिंगा ने झटका, उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल को बोल्ड किया और 42वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मैच का आखिरी विकेट भी लिया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: क्या है टेस्ट क्रिकेट का 'वर्ल्ड कप', जानिए सब कुछ

आखिरी गेंद पर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

आखिरी गेंद पर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

2004 के एशिया कप में डेब्यू करने वाले मलिंगा का पहला विकेट UAE के खुर्रम खान थे, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान उनके आखिरी ODI शिकार बने। 15 साल के लंबे ODI करियर में मलिंगा ने 226 ODI खेले और 338 विकेट झटके। उन्होंने मैच की अंतिम गेंद पर मुस्तफिज का विकेट लेते ही भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कुंबले के नाम 337 ODI विकेट हैं हालांकि अब मलिंगा उनसे आगे निकल गए हैं। मलिंगा ने अपने ODI करियर में तीन बल्लेबाजों को दो बार शून्य पर आउट किया है। वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद हफीज और तमीम इकबाल उनकी इस सूची में शामिल हैं। ODI में विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो 9वें नंबर पर काबिज होकर विदाई ली और श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर स्टेडियम में घुमाया और उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

संन्यास के बाद भावुक हुए मलिंगा

संन्यास के बाद भावुक हुए मलिंगा

मलिंगा को साल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने अपना गेंदबाजी कोच बनाया था। वो फॉर्म और फिटनेस दोनों से जूझ रहे थे, ऐसा लग रहा था वो संन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने साल 2019 में शानदार वापसी की और पहले मुंबई को आईपीएल का खिताब जिताया जहां उन्होंने आखिरी ओवर में 9 रन को डिफेंड किया और टीम को चैंपियन बनाया और उसके बाद वर्ल्ड कप में भी शानदार गेंदबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में मिली जीत में मलिंगा ने 4 विकेट झटक कर साबित कर दिया था कि वो ODI के लीजेंड हैं। उन्होंने अपने जीवन के प्राइम फॉर्म में संन्यास लिया लेकिन अपने ODI करियर के आखिरी गेंद पर भी एक रिकॉर्ड बना गए। क्रिकेट का लीजेंड होना शायद इसे ही कहते हैं जो मलिंगा ने किया। उन्होंने अपने अंतिम ODI में खुद को एक शानदार विदाई दी। मलिंगा ने संन्यास लेने के बाद कहा कि "मेरा समय खत्म हो गया है, मुझे लगता है कि ODI क्रिकेट से रिटायर होने का यह उचित समय है। मैं 15 सालों से श्रीलंका के लिए ODI क्रिकेट खेलता आ रहा हूँ और यह संन्यास लेने का सही वक्त है।"

क्या है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, कैसे इसमें शामिल होते हैं क्रिकेटर्स

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 17:53 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+