विश्व कप 2019 : कप्तानी से हटाए जाने के बाद लसिथ मलिंगा ने दिए 'संन्यास' के संकेत
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप शुरू होने से पहले बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार से कहर ढाने वाले लसिथ मलिंगा ने इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के संकते दे दिए हैं। श्रीलंका ने 18 अप्रैल को ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें मलिंगा को शामिल किया गया है लेकिन खबरों के अनुसार, मंलिगा कप्तानी ना मिलने के कारण चयनकर्ताओं से नाराज हैं।

मैसेज के जरिए दिए संकेत
मलिंगा ने व्हाट्सएप के जरिए संन्यास के संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलिंगा ने श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता असंथा डि मेल से फोन पर बात की थी और चयनकर्ता ने बिना कप्तानी की गारंटी दिए सिर्फ वर्ल्ड कप के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा था। इसके एक घंटे बाद ही मलिंगा ने खिलाड़ियों के वॉट्सऐप ग्रुप में सिंहलीज भाषा में भेजे संदेश में संन्यास का संकेत देते हुए लिखा है, 'नाम याद रखना...हम मैदान पर दोबारा नहीं मिल पाएंगे...जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरा समर्थन किया, भगवान उनका भला करे।'

मलिगां से छिनी गई कप्तानी
श्रीलंकाई बोर्ड ने जब टीम का ऐलान किया तो उसमें कप्तानी को लेकर हैरानी भरा फैसला सामने आया। बोर्ड ने मलिंगा को कप्तानी से हटाकर 30 साल के दिमुथ करुणारत्ने को कप्तानी साैंपी है, जिन्होंने अपना आखिरी मैच 2015 में हुए विश्व कप दाैरान खेला था। करुणारत्ने पिछले 4 साल से कोई वनडे मैच नहीं खेल सके हैं लेकिन बावजूद इसके श्रीलंकाई बोर्ड ने इनपर भरोसा जताया है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक खेले 17 में 15.83 के औसत से 190 रन बनाए हैं।
विश्व कप 2019 : साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, शामिल हुए कई विस्फोटक खिलाड़ी

अधिकारी ने दिया यह जवाब
एक श्रीलंकाई अधिकारी ने इस घटना पर कहा, 'नहीं पता कि उनका संन्यास के संकेत से क्या मतलब है। मलिंगा को ये पता होना चाहिए कि देश के लिए खेलना कप्तानी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 14 में से 13 मैच गंवा दिए।'
विश्व कप के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम:
दिमुथ करुणारत्ने, अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, जेफ्री वैंडेसरे, तिसारा परेरा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा श्रीवर्दना।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
