Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KBC में अमिताभ बच्चन के सवाल पर क्रुणाल पांड्या ने ली चुटकी, बोले- 'D' को लाॅक किया जाए

नई दिल्ली। लोकप्रिय क्विज शो काैन बनेगा करोड़पति का तड़का जारी है। अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब हाॅट सीट पर बैठे प्रतियोगिताओं के लिए आसान नहीं रहता, लेकिन एक शो के दाैरान अमिताभ ने ऐसा सवाल किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने उसपर चुटकी लेना शुरू कर दी। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 'D' को लाॅक कर दिया जाए। क्रुणाल खुद हाॅट सीट पर नहीं थे, लेकिन अमिताभ द्वारा प्रश्न ऐसा था कि वो जवाब देने के लिए वो उताबले होते दिखे।

KBC में पूछा गया यह सवाल

KBC में पूछा गया यह सवाल

दरअसल, अमिताभ ने एक महिला प्रतियोगी से सवाल किया। यह सवाल क्रिकेट से जुड़ा था। सवाल रहा कि कि काैन से 'सर' नेम वाले भाई मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। विकल्प थे चाहर, पठान, वार्नर और पांड्या थे। महिला ने भी इसका जवाब 'D' विकल्प दिया। हर कोई जानता है कि क्रुणाल व हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। क्रुणाल ने इस सवाल का स्क्रीनशाॅट अपने ट्विटर पर शेयर किया और उताबले होते हुए कैप्शन दिया, 'सर 'D' को लाॅक किया जाए प्लीज।' क्रुणाल के इस ट्वीट पर फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

श्रीलंका ने दिया भारत का साथ, कहा- पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही हराएंगे

दोनों भाई आगामी मैचों के लिए हैं तैयार

क्रुणाल और हार्दिक दोनों धर्मशाला में 15 सितंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला में भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। श्रृंखला में तीन मैच हैं और इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला होगी। आईसीसी विश्व कप के बाद हार्दिक पांड्या पहली बार टीम में शामिल होंगे क्योंकि उन्हें हाल ही में समाप्त हुए विंडीज दाैरे से आराम के लिए बाहर रखा गया था।

पिछले साल किया था क्रुणाल ने डेब्यू

पिछले साल किया था क्रुणाल ने डेब्यू

क्रुणाल ने पिछले साल नबंवर 2018 में टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 14 विकेट ही चटकाए हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं। वहीं उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या टीम में आलराउंडर के रूप में पक्की जगह बना चुके हैं। पांड्या इकलाैते ऐसे क्रिकेटर हैं जो महेंद्र सिंह धोनी के हैलिकाॅप्टर शाॅट को काॅपी कर पाए हैं।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 19:36 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+