INDvAUS : जब शिखर धवन ने पचासा पूरा करने से पहले ही मना लिया उसका जश्न
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की हाईवोल्टेज सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में हुआ। बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 158 रन बनाए थे। हालांकि डकवर्थ लुईस नियम के चलते भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला है।

49 रनों का अर्धशतक
सलामी खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले शिखर मैच में अपना अर्धशतक मनाने के तरीके से चर्चित रहे। दरअसल हुआ यह की शिखर धवन अर्धशतक से पहले ही बल्ला उठाकर पचासे का जश्न मनाने लगे। जबकि उस समय वे केवल 49 रनों पर खेल रहे थे। 49 रनों पर ही धवन को लगा कि उनका अर्धशतक पूरा हो चुका है और उन्होंने इसका जश्न मनाने के लिए बल्ला भी उठा दिया।
भारत की जीत और दिनेश कार्तिक के बीच का एक ऐसा संयोग, जिसे जानकर आपको भी होगी हैरानी
|
'केवल गब्बर ही ऐसा कर सकते हैं'
हालांकि जल्द ही धवन को अहसास हुआ की अभी उनका अर्धशतक पूरा नहीं हुआ है। यह जेसन बेहरेनडार्फ का ओवर चल रहा था। धवन ने फिर अगली गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मजेदार बात यह रही कि अपना असली अर्धशतक पूरा करने के बाद धवन ने कोई बल्ला दर्शकों की तरफ नहीं उठाया और चुपचाप खेल जारी रखा। हालांकि जो होना था हो चुका था और सोशल मीडिया पर धवन का यह नया पचासा चर्चा का विषय बन गया। इसके चलते धवन ट्विटर पर ट्रोल भी हो गए। एक फैन ने गब्बर के इस अंदाज पर लिखा- 'केवल गब्बर ही ऐसा कर सकते हैं'
|
'49' हैं नया पचासा'
वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई बल्लेबाज अपने शतक या अर्धशतक से पहले ही जश्न मनाने लगा हो। कई बार खेल के मैदान पर रनों की गिनती में चूक हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में आपकी हर चूक ट्रोल का मौका बन जाती है। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कहा, '49' हैं नया पचासा'

एशिया कप में दिखा फॉर्म
हाल के दिनों में इंग्लैंड के दौरे पर शिखर धवन के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी, ऐसी स्थिति में उनका फॉर्म क्रिकेटिंग गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ था। वर्ल्ड कप 2019 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के लिए इनका फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बन रहा था लेकिन एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 127 रनों की शानदार पारी खेली और अपने फॉर्म में आने की झलक दिखाई। हालांकि उनके लिए एशिया कप में खेली गई इस पारी के बाद चिंता खत्म नहीं हुई थी। विंडीज के हालिया दौरे में ओसेन थॉमस ने उन्हें ODI और टी-20 में कुल चार बार बोल्ड किया।
Video: मैदान पर आया शहजाद का 'तूफान', 16 गेंद में 76 रन ठोक, 17 मिनट में निपटा दिया मैच

फार्म में लौटे धवन से आगे हैं अब बड़ी उम्मीदें
बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे धवन को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मौका मिला और उन्होंने इस दौरे का आगाज शानदार अर्धशतक के साथ किया। टीम मैनजेमेंट ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से अपने चयन को जायज ठहराया है। अब आगे के दोनों टी20 मैचों में भी टीम को धवन से इसी तरह के धमाके की उम्मीद होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
