For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत की जीत और दिनेश कार्तिक के बीच का एक ऐसा संयोग, जिसे जानकर आपको भी होगी हैरानी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को बड़ा रोमांचक मुकाबला हुआ। अंतिम दो गेंदों पर कोई भी टीम जीत सकती थी। हालांकि आखिरी समय में ऑस्ट्रेलिया दबाव में बेहतर कंट्रोल दिखाने में कामयाब रही और भारत 4 रनों से यह करीबी मुकाबला हार गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

कार्तिक का दिलचस्प आंकड़ा

कार्तिक का दिलचस्प आंकड़ा

इस मैच में जब तक दिनेश कार्तिक क्रीज पर जमे हुए थे, तब तक भारत के जीतने के आसार मजबूत लग रहे थे। मैच के अंतिम ओवर में रनों की रफ्तार को गति देने के प्रयास में कार्तिक 30 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने कुल 13 गेंद खेली। कुल मिलाकर उनकी पारी बढ़िया रही लेकिन भारत को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई। इसी के साथ कार्तिक ने एक दिलचस्प आंकड़ा बना दिया है।

IND vs AUS: पूरे दुनिया के सामने आई ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की धोखाधड़ी, देखें वीडियो

कार्तिक आउट तो भारत आउट

कार्तिक आउट तो भारत आउट

बता दें कि इससे पहले कार्तिक के नाबाद लौटने और भारत को जीत मिलने में एक बड़ा ही मजबूत संबंध है। पिछली दस पारियों में कार्तिक जब जब नाबाद लौटे हैं तब तब भारत को जीत नसीब हुई है। कार्तिक 8 बार नाबाद लौटे हैं और आठों बार भारत को जीत मिली है। जबकि दो बार कार्तिक आउट हुए और दोनों ही बार भारत को हार का सामना देखना पड़ा।

टीम की जीत और कार्तिक का नाबाद लौटना

टीम की जीत और कार्तिक का नाबाद लौटना

रनों का पीछा करते हुए कार्तिक के पिछले आंकड़े इस प्रकार है-

31(28)*, 17(12), 4(1)*, 18(12)*, 2(2)*, 39(25)*, 29(8)*, 31(34)*, 0(0)*, 30(13)। इनमें से 30 रनों की पारी ब्रिसबेन में खेली गई थी जहां भारत को 4 रनों की हार का सामना करना पड़ा। यह आंकड़े दिखाते हैं कि भारत की जीत में दिनेश कितनी अहम भूमिका निभाते हैं।

Story first published: Thursday, November 22, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+