For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान पर फिर दिखेगा अख्तर बनाम सहवाग का मुकाबला, जल्द शुरू होगी लेजेंड लीग क्रिकेट

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिये मौजूदा समय में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्हें वो मैदान पर खेलते देखना पसंद करते हैं, हालांकि इसके बावजूद अगर उन्हें पुराने समय के कुछ दिग्गजों को फिर से मैदान पर मुकाबला करते हुए देखने का मौका मिले तो वो इसके लिये कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इसी का ध्यान रखते हुए भारत में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत की गई है जिसमें क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका लेजेंडस के रूप में खेलते नजर आते हैं।

और पढ़ें: 'परिस्थितियां तेजी से बदलने में माहिर हैं हार्दिक पांड्या', आशीष नेहरा को है फॉर्म में लॉटने का भरोसा

हालांकि इसके बावजूद कई ऐसे मुकाबले हैं जिन्हें फैन्स देखने की चाहत तो रखते हैं लेकिन देख नहीं पाते हैं। जैसे सहवाग बनाम शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी बनाम सचिन तेंदुलकर और ऐसे कई मुकाबले, हालांकि अब फैन्स को और इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एबसल्यूट लेजेंडस स्पोर्टस (पी) लिमिटेड ने लेजेंडस लीग क्रिकेट की शुरुआत करने का फैसला किया है जिसके चलते यह दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर टी20 क्रिकेट खेलते हुए वापस नजर आयेंगे।

और पढ़ें: 'साजिश का हिस्सा तो नहीं बना न्यूजीलैंड', दौरा रद्द करने पर भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी

जल्द ही नई लीग के साथ मैदान पर वापस दिखेंगे पुराने सितारे

जल्द ही नई लीग के साथ मैदान पर वापस दिखेंगे पुराने सितारे

लेजेंडस लीग क्रिकेट एक वैश्विक लीग होगी जिसमें दुनिया भर के सन्यास ले चुके खिलाड़ी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे। इस लीग का आयोजन खास प्रारूप से किया जायेगा जिसमें पुराने समय की तरह ही खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस लीग का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैदानों पर किया जायेगा। यह लीग साल में दो बार आयोजित की जायेगी और टी20 प्रारूप में खेली जायेगी।

इस सीरीज का आयोजन त्रिकोणीय सीरीज प्रारूप में खेला जायेगा जिसमें संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की भारतीय टीम, एशियन टीम और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड की टीमों का निर्माण किया जायेगा जो एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करती नजर आयेंगी। इस लीग के दौरान तीनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करती नजर आयेंगी, जिसका मतलब है कि लीग के फाइनल मैच से पहले 6 लीग मैच खेले जायेंगे।

मार्च 2022 में खेला जायेगा पहला सीजन

मार्च 2022 में खेला जायेगा पहला सीजन

इस लीग का पहला सीजन मार्च 2022 से खेला जाना है और लीग का दूसरा सीजन इसी प्रारूप में ही खेला जायेगा। इस प्रारूप में क्रिकेट जगत से संन्यास ले चुके रिटायर्ड खिलाड़ियों को जगह दी जायेगी। इसको लेकर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया भर के अन्य देशों के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बात की जा रही है।

इस मौके पर लेजेंडस लीग क्रिकेट के को फाउंडर और सीईओ रमन रहेजा ने कहा,'क्रिकेट जगत के इन दिग्गजों ने भारतीय फैन्स के लिये इस खेल को धर्म बना दिया है। वह फैन्स के लिये किसी भगवान से कम नहीं थे। कुछ लोग तो बस उन्हें मैदान पर देखने के लिये मैच को देखते थे। हम उन यादों को फिर से जिंदा करना चाहते हैं। वो भले ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनके फैन्स के लिये वह अब भी उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में एक हैं। हमें लगता है कि इन सीनियर क्रिकेटर्स में काफी क्रिकेट बाकी बचा हुआ है।'

लीग के आयोजन की तरफ देख रहे हैं आशीष नेहरा

लीग के आयोजन की तरफ देख रहे हैं आशीष नेहरा

गौरतलब है कि इस लीग को खेल जगत के दिग्गज विशेषज्ञों और इंड्रस्ट्रीलिएस्टस का समर्थन मिला हुआ है। यह खेल जगत के दिग्गजों और फैन्स के लिये बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। इतना ही नहीं यह टूर्नामेंट प्रसारणकर्ताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिये बड़ा इवेंट साबित हो सकता है।

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा,'क्रिकेट के मैदान पर पुरान समय की राइवलरीज को देखना काफी शानदार रहेगा। इतना ही नहीं फैन्स के लिये भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर दोबारा देखना काफी शानदार रहेगा। मैं इसे आयोजित होते हुए देखना चाहूंगा।'

Story first published: Saturday, September 18, 2021, 0:46 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+