पाकिस्‍तान क्रिकेट के दिग्‍गज बैट्समैन हनीफ मोहम्‍मद की मौत

नयी दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के दिग्‍गज क्रिकेटर और पूर्व कप्‍तान हनीफ मोहम्‍मद की मौत हो गई है। उनकी उम्र 81 साल थी और वो फेफड़े की कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज कराची के आगा खां हॉस्‍पिटल में चल रहा था।


जुलाई के आखिरी सप्‍ताह से उन्‍हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्‍हें भर्ती कराया गया था। उसके बाद से ही वो वेंटिलेटर पर थे। हनीफ मोहम्‍मद को पाकिस्‍तान का लिटिल मास्‍टर कहा जाता था। हनीफ 1954-55 में भारत के पहले दौरे पर आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मेंबर थे। उल्‍लेखनीय है कि कुछ घंटो पहले भी हनीफ के मौत की खबर आई थी लेकिन उस वक्‍त 6 मिनट के बाद उनकी सांस वापस आ गई थी

हनीफ मोहम्‍मद का क्रिकेट रिकॉर्ड

1957-58 में हनीफ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 970 मिनट तक बैटिंग की और 337 रन बनाए। यह 40 साल तक टेस्ट हिस्ट्री की सबसे लंबी इनिंग रही। हनीफ ने 55 टेस्ट मैच खेले और 3915 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 15 अर्द्धशतक लगाई। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 238 मैच में उन्होंने 17059 रन बनाए और 55 सेन्चुरी, 66 हाफ सेन्चुरी लगाई। 499 रन उनका हाइएस्ट स्कोर रहा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने विकेटकीपिंग भी की थी और 12 स्टंप किए थे।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 18:45 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+