कोहली ने पांड्या, राहुल और मयंक के साथ मनाया जीत का जश्न, तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया मे मिली जीत ने विराट कोहली को वह मुकाम दिया है जो उनसे पहले किसी और भारतीय कप्तान के पास नहीं था। कोहली ऐसे पहले भारतीय कप्तान बने जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसी की मांद में शिकस्त दी। यह जीत कितनी बड़ी है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि एशिया की अन्य क्रिकेट टीमें भी अब तक ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर टेस्ट सीरीज में नहीं हरा पाई हैं। इस यादगार जीत पर मनाई जानी पार्टियां लंबी चलेंगी।

जश्न में आगे रहे राहुल
खासकर टीम इंडिया के सदस्य इस जश्न के सबसे ज्यादा हकदार हैं। कप्तान कोहली ने जीत के बाद कई मौकों पर अपनी भावनाएं दर्शाई हैं। चाहे नाचना हो या गाना हो, कोहली ने जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। कोहली के साथ टीम इंडिया के सदस्यों के जश्न की ताजा तस्वीरें हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। ये तस्वीरें सीरीज में प्लॉप रहे ओपनर केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। राहुल भले ही इस शानदार मौके पर अहम योगदान करने से चूक गए हों लेकिन वे जीत के बाद के जश्न में जमकर योगदान दे रहे हैं।
अब दुनिया की महाशक्ति अमेरिका में भी बजेगा क्रिकेट का डंका, ICC ने की बड़ी घोषणा

विराट, अनुष्का शर्मा, हार्दिक, ईशांत, कुलदीप, पंत...
केएल राहुल ने मंगलवार को पोस्ट करते हुए पिछली रात को मनाए गए जश्न की कुछ झलकियां पेश की। इस दौरान उनके साथ भारतीय कप्तान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या काफी स्टाइलिश कपड़ों में नजर आए। इन खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया के नवोदित ओपनिंग बल्लेबाज मयंक शर्मा भी हैं। मयंक ने मिले मौकों को पूरी तरह से भुनाते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। वे केएल राहुल के अच्छे दोस्त भी हैं। इसके अलावा ईशांत शर्मा भी इस ग्रुप में नजर आ रहे हैं।

जीत के बाद अब तक टीम इंडिया का जश्न
बता दें कि भारत की जीत के बाद अनुष्का शर्मा भी कोहली के साथ मैदान में आ गई थी और उन्होंने भारतीय टीम के हर बड़े पार्टी मौकों पर पति कोहली का साथ दिया है। भारतीय टीम ने जीत के बाद मैदान में पुजारा डांस भी किया था जो खासा लोकप्रिय हुआ। इसके बाद टीम इंडिया जब होटल गई तो वहां कोहली एंड कंपनी ने भारतीय गानों पर खूब डांस किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
