For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लेंडल सिमंस ने चुनी सर्वकालिक T20 XI, भारत के 4 दिग्गज शामिल

नई दिल्ली। विंडीज के बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने अपनी सर्वकालिक टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी, जिसमें भारत के 4 दिग्गजों को जगह दी। उन्होंने एमएस धोनी को कप्तान के रूप में चुना। 40 वर्षीय धोनी ने टी20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया को जीत दिलाकर अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, पूर्व भारतीय कप्तान ने चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में चार खिताब दिलाए।

अपने सलामी बल्लेबाज के रूप में, सिमंस ने अपने देश के खिलाड़ी क्रिस गेल और भारत के वर्तमान टी20आई कप्तान रोहित शर्मा को चुना। गेल वर्तमान में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, साथ ही टी20आई में 4 शतक जमाए हैं। तीसरे नंबर के लिए विराट कोहली को चुना गया। विराट कोहली टी20आई में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें- ये नया खिलाड़ी बना गया नंबर, रोहित शर्मा भी हुए दीवाने, दिए जाएंगे कई माैके

एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड और धोनी को सिमंस ने मध्यक्रम में रखा। डिविलियर्स ने हाल ही में 18 साल के क्रिकेट करियर के बाद सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। जब टी20 की बात आती है तो पोलार्ड एक ताकतवर खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल में मुंबई के उप-कप्तान होने के अलावा, वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान भी हैं। राशिद खान और सुनील नरेन सिमंस के लाइनअप में स्पिनर हैं। राशिद, हाल ही में, T20I में 100 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज बने। राशिद ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, नरेन आईपीएल और सीपीएल दोनों में नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं।

नरेन टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भी शामिल हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा में एक वीडियो पर बोलते हुए सिमंस ने अपनी इस टीम को चुना है। भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा उनके लाइनअप में तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। सिमंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अनुभवी ड्वेन ब्रावो को भी चुना। ब्रावो इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अबू धाबी टी10 लीग में दिल्ली बुल्स की कप्तनी कर रहे हैं।

लेंडल सिमंस द्वारा चुनी गई T20 XI-
क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार और कैगिसो रबाडा।

Story first published: Monday, November 22, 2021, 13:14 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+