अब्दुल रज्जाक का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान, कहा- एक नहींं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों के लेकर अक्सर विवादित बयान और टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक एक बार फिर से अपने बयान के चलते चर्चा का विषय बन हुए हैं। विश्व कप के दौरान अब्दुल रज्जाक ने हार्दिक पांड्या को बेहतर आलराउंडर खिलाड़ी बनाने में मदद करने की बात की थी और आगे चलकर वनडे में नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 'बेबी बॉलर' बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर इस खिलाड़ी की खिंचाई की थी। हालांकि अब्दुल रज्जाक को अपनी पिछली बातों से कोई सबक नहीं मिला है और उन्होंने एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर टिप्पणी की है।
और पढ़ें: IND vs NZ: सीरीज से पहले रोस टेलर ने भारतीय टीम को धमकाया, कही यह बड़ी बात
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने इस बार किसी गेंदबाज या ऑलराउंडर पर नहीं बल्कि दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक और भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर टिप्पणी की है।
और पढ़ें: SA vs ENG: फाफ डुप्लेसिस से छिनी कप्तानी, पहली बार 5 खिलाड़ी करेंगे एक साथ डेब्यू

पाकिस्तान के पास विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड खिलाड़ी
अब्दुल रज्जाक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वह खुशकिस्मत हैं जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें बनाने में पूरा साथ दिया है। पाकिस्तान में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें विराट कोहली से बेहतर बनने की काबिलियत है।
अब्दुल रज्जाक ने यह बात पाकपैशन की वेबसाइट को दिये एक इंटरव्यू में कही।

पाकिस्तान में नहीं मिलती टैलेंट को इज्जत
अपने इंटरव्यू के दौरान अब्दुल रज्जाक ने विराट कोहली को शानदार खिलाड़ी तो बताया लेकिन साथ ही कि वह भाग्यशाली हैं कि उनके पीछे बीसीसीआई का समर्थन है।
रज्जाक ने कहा, 'विराट कोहली शानदार खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक की बात नहीं है। हालांकि उन्हें भाग्यशाली जरूर कहूंगा कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से पूरा समर्थन प्राप्त है। बीसीसीआई विराट कोहली में विश्वास जताता है। किसी खिलाड़ी की कामयाबी के लिए ये चीजें बहुत जरूरी होती हैं। बोर्ड की ओर से उन्हें जो सम्मान मिलता है शायद इसी वजह से उन्हें अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है और इसका नतीजा सबके सामने है। हालांकि पाकिस्तान में इसके उलट ही देखने को मिलता है।'

एक नहीं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़कते हुए इस पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि पाकिस्तान में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के कप्तान विराट कोहली से ज्यादा टैलेंट रखते हैं। अगर देश का क्रिकेट सिस्टम उनमें सही तरह से निवेश करने को तैयार हो जाये तो हम एक नहीं कई विराट कोहली बना सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पाकिस्तान में एक नहीं कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो विराट कोहली से बेहतर बन सकते हैं लेकिन हमारे सिस्टम ने नजरअंदाज किया, जो काफी दुखद है। कोहली ने उनमें दिखाए विश्वास को सही साबित किया और अपनी प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
