For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स मामले पर दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम को विश्व कप में मिली लगातार तीसरी हार ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। ये मैच जहां भारत के लिए विश्व कप में जोरदार शुरुआत देने वाला साबित हुआ तो वहीं दक्षिण अफ्रीका में यह डिविलियर्स के संन्यास की बातों को फिर से कुरेद गया। इस मैच के नतीजे के तुरंत बाद खबर आई कि एबी डिविलियर्स ने विश्व कप शुरू होने से पहले संन्यास तोड़कर वापस राष्ट्रीय टीम में आने की इच्छा जाहिर की थी जिसको दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड और टीम प्रबंधन ने साफ तौर पर नकार दिया था। ये खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस के साथ क्रिकेट जगत भी अपनी-अपनी राय को लेकर दो-फाड़ हो गया है।

डिविलियर्स विश्व कप खेलना चाहते थे लेकिन..

डिविलियर्स विश्व कप खेलना चाहते थे लेकिन..

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी खबर के मुताबिक डिविलियर्स ने संन्यास से लौटने का इरादा तब जाहिर किया था जब विश्व कप के लिए प्रोटियाज टीम के चुनने में लगभग 24 घंटे रह गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस का मानना है कि अगर आज डिविलियर्स टीम में होते तो दक्षिण अफ्रीकी को विश्व कप में ऐसी दुर्गति नहीं झेलनी पड़ती। गौरतलब है कि अफ्रीकी टीम विश्व कप में अपने तीनों शुरुआती मैच हार चुकी है। अब इस सुलगते हुए मसले पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के नेशनल सेलेक्शन पैनल के संयोजक लिंडा जोंडी ने बात की है। जोंडी ने साफ तौर पर स्वीकार किया है कि हां डिविलियर्स ने संन्यास छोड़कर विश्व कप में अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह उन्होंने तब दिया जब दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के लिए अपनी टीम का चयन कर चुका था। ऐसे में बोर्ड डिविलियर्स के इस प्रस्ताव पर विचार नहीं कर सकता था।

बोर्ड ने बताई डिविलियर्स की 'मनमानियां'-

बोर्ड ने बताई डिविलियर्स की 'मनमानियां'-

इतना ही नहीं, जोंडी ने डिविलियर्स पर पलटवार करते हुए यह भी कहा, 'मैंने डिविलियर्स से प्रार्थना की थी कि वह 2018 में संन्यास ना लें।' हालांकि सबको पता है कि डिविलियर्स तब भी नहीं माने और संन्यास लेकर दुनिया की विभिन्न टी-20 लीग खेलने में व्यस्त हो गए। इसके बावजूद कोई भी टीम डिविलियर्स के स्तर के बल्लेबाज को खोना नहीं चाहती। इसी कारण जोंडी ने डिविलियर्स को विश्व कप में खेलने का आसान विकल्प भी दिया था। इसका खुलासा करते हुए उन्होंने बताया, 'मैं उनको विकल्प दिया था कि वे विश्व कप में उपलब्ध रह सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनको श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने के लिए कहा गया था। लेकिन डिविलियर्स ने ऐसा करने के बजाए पाकिस्तान और बांग्लादेश की टी-20 लीग में भाग लिया।'

'डिविलियर्स ने खुद ही बंद किए थे वापसी के रास्ते'

'डिविलियर्स ने खुद ही बंद किए थे वापसी के रास्ते'

जोंडी ने यह भी बताया कि डिविलियर्स ने उनसे साफ कहा था कि वह अपने संन्यास के फैसले पर अडिग हैं। इस तरह से डिविलियर्स ने खुद ही विश्व कप में खेलने के दरवाजे अपने लिए बंद कर दिए थे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास अपने नियम-कायदों को पालन करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। जोंडी ने खुद ये बात स्वीकारी है कि डिविलियर्स दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं लेकिन अचानक उनको विश्व कप में शामिल करने से वेन डर दुसें जैसे युवा खिलाड़ियों को नकारात्मक संदेश जाता जो काफी पहले से लगन और मेहनत के साथ विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए थे।

विश्व कप में भी नहीं बाज आए कंगारू, एडम जांपा ने दी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 'गाली'

Story first published: Friday, June 7, 2019, 20:00 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+