For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया बना नया 'चैंपियन', अभी तक ये टीमें जीत चुकी हैं खिताब, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड ने 173 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कंगारू टीम ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसी के साथ क्रिकेट फैंस को टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के रूप में एक नई चैंपियन टीम मिली। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप की ट्राॅफी उठाने वाली छठी टीम भी बनी। सबसे सफल विंडीज टीम है जिसने दो बार खिताब जीता। आइए जानें अभी तक कब-किस टीम ने किसको फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया है।

यह भी पढ़ें- इन 3 भारतीयों को दिखाना होगा दम, नहीं तो मुश्किल है 2022 T20 विश्व कप खेलना

2007 (भारत)

2007 (भारत)

आईसीसी ने 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इसे अपने नाम किया। भारत का फाइनल में पाकिस्तान के साथ टक्कर हुई थी, जिसमें भारत ने 5 रनों से मैच जीतकर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में ढेर होकर 152 रन ही बना सकी।

2009 (पाकिस्तान)

2009 (पाकिस्तान)

इसके बाद दूसरा टी20 विश्व कप 2009 में हुआ, जिसपर पाकिस्तान ने कब्जा किया। इसका इंग्लैंड में आयोजन हुआ था। यूनिस खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब पहली बार खिताब जीता था। इसके बाद पाकिस्तान कभी विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 8 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।

2010 (इंग्लैंड)

2010 (इंग्लैंड)

तीसरा टी20 विश्व विंडीज में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने पाॅल काॅलिंगवुड की कप्तानी में अपने नाम किया। इस मुकाबले में इंग्लैंड का फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी थी। जवाब में इंग्लैंड ने 17 ओवर में ही 7 विकेट रहते आसानी से मैच अपने नाम कर लिया था।

2012 (विंडीज)

2012 (विंडीज)

यह पहला माैका था जब विंडीज की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। डैरेन सैमी की कप्तानी में श्रीलंका में हुए इस टूर्नामेंट को गेंदबाजी के दम पर जीता था। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 137 रन ही बनाए थे। उनके लिए जीत आसान नहीं थी, क्योंकि लक्ष्य छोटा था। लेकिन बचाव करते हुए विंडीड ने शानदार गेंदबाजी पेश की। सुनील नारायण ने 3.4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। डैरेन सैमी ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लि। सैमुअल्स बद्री, रवि रामपाल व मार्लोन सैमुअल्स ने 1-1 विकेट लिया जिसके चलत श्रीलंका की टीम 18.4 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई।

2014 (श्रीलंका)

2014 (श्रीलंका)

इस टीम का साल 2012 में विंडीज ने सपना तोड़ दिया था, लेकिन 2014 में टीम ने टी20 विश्व कप की ट्राॅफी उठाने का गाैरव हासिल कर लिया। इसका आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। ढाका में भारत की टीम बड़ी मुश्किल से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने कुमार संगकारा की नाबाद 52 रनों की मदद से 17.5 ओवर में 6 विकेट रहते मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ श्रीलंका का खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया।

2016 (विंडीज)

2016 (विंडीज)

इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ था। भारत ट्राॅफी जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और विंडीज के बीच देखने को मिला। यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच रहा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 155 रन बना दिए। जवाब में विंडीज टीम ने आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट के लगातार 4 छक्कों की बदाैलत 4 विकेट रहते मुकाबला जीत लिया था। ब्रेथवेट ने 10 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए थे। मार्लोन सैमुअल्स ने 66 गेंदों में नाबाद 85 रन जड़े थे। विंडीज दो बार चैंपियन बनने वाली इकलाैती टीम है।

2021 (ऑस्ट्रेलिया)

2021 (ऑस्ट्रेलिया)

साल 2021 का विश्व कप टूर्नामेंट भारत में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इस यूएई शिफ्ट किया गया, जहां फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में टक्कर हुई। ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम को हराकर पहली बार खिताब जीता। न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन के 85 रनों की मदद से 172 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर व मिशेल मार्श की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया। आरोन फिंच की कप्तानी में कंगारू टीम चैंपियन बनी। इससे पहले कंगारू टीम साल 2010 में फाइनल खेलती दिखी थी, लेकिन इंग्लैंड से हार गई थी।

नोट- अब अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने जा रहा है।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 23:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+