For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनरों की लिस्ट, नाथन लियोन का है 7वां नंबर

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूर कर लिए हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए 101 टेस्ट मैच खेले और 400 विकेट क्लब में एंट्री करने वाले 7वें स्पिनर बन गए। वे शेन वार्न के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।

अगर हम स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों का जिक्र करें तो श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का नंबर सबसे पहले आता है जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट लिए हुए हैं। मुरलीधरन दुनिया के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

टॉप-10 विकेट लेने वाले स्पिनरों में नंबर 1 पर मुरलीधरन-

टॉप-10 विकेट लेने वाले स्पिनरों में नंबर 1 पर मुरलीधरन-

मुरलीधरन ने यह उपलब्धि केवल 133 टेस्ट मैच खेलने के बाद हासिल की थी। उसके बाद दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के लीजेंड शेन वार्न का नाम आता है जिन्होंने 145 टेस्ट मुकाबलों में 708 विकेट चटकाए। वार्न ना केवल स्पिनरों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं बल्कि ओवरऑल गेंदबाजों में भी मुरलीधरन के बाद उनका दूसरा नंबर आता है। एक समय शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता चलती थी और दोनों एक दूसरे को काफी करीबी टक्कर देते थे। हालांकि वार्न को बीच में डोपिंग जैसी चीजों के चलते क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक भी लेना पड़ा जबकि मुरलीधरन को श्रीलंका में बहुत ही जबरदस्त टर्निंग विकेट मिलती थी जहां पर उनके रिकॉर्ड आने वाले समय में बेहतर साबित होते गए और इस समय ऐसा लगता है कि दुनिया का कोई भी गेंदबाज मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ने की स्थिति में नहीं है।

अलग फॉर्मेट अलग कप्तान, कोहली को हटाकर BCCI ने और पेचीदा बना दी विभाजित कप्तानी

भारत के अनिल कुंबले नंबर तीन पर-

भारत के अनिल कुंबले नंबर तीन पर-

इसके बाद दुनिया के नंबर तीन सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 132 टेस्ट मुकाबलों में 619 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले के बाद स्पिनरों द्वारा लिए जाने वाले विकेटों की सूची में एक लंबा गैप आता है क्योंकि श्रीलंका के रंगना हेरथ चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 93 टेस्ट मुकाबलों में 433 विकेट लिए हैं जो अनिल कुंबले की तुलना में काफी कम है। पांचवी और छठी पॉजीशन पर भारतीय स्पिनरों का जलवा है जहां पर रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह क्रमशः 427 व 417 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज है। रविचंद्रन अश्विन अभी भी खेल रहे हैं और उनकी विकेट लेने की तालिका और ज्यादा आगे बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि उन्होंने अभी तक केवल 81 टेस्ट मुकाबले ही खेले हैं।

कुंबले, भज्जी और अश्विन टॉप-10 में शामिल:

कुंबले, भज्जी और अश्विन टॉप-10 में शामिल:

भारत की स्पिन तिकड़ी अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनरों की ऑल टाइम टॉप 10 लिस्ट में आते हैं। इसके बाद 400 से कम शिकार करने वाले स्पिनरों का दौर शुरू हो जाता है जहां पर डेनियल विटोरी 113 टेस्ट मुकाबलों में 362 विकेटों के साथ आठवें स्थान पर हैं। और फिर वेस्टइंडीज के लांस गिब्स का नंबर आता है जिन्होंने 79 टेस्ट मैचों में 309 विकेट लिए थे और वे दुनिया के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनरों की लिस्ट में नौवें स्थान पर है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड का नाम भी आता है जो 86 टेस्ट मैचों में 297 विकेट ले चुके हैं।

लियोन के पास ऊपर जाने का सुनहरा अवसर-

लियोन के पास ऊपर जाने का सुनहरा अवसर-

यह दुनिया के टॉप टेन सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे जो फिरकी बोलिंग करते थे और यहां पर केवल इंग्लैंड के अंडरवुड ही ऐसे हैं जिन्होंने 300 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा करके नहीं दिखाया। फिलहाल नेथन लियोन और रविचंद्रन अश्विन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नाथन लियोन के सामने हरभजन सिंह और रंगना हेराथ को पछाड़कर आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है क्योंकि एशेज टेस्ट मैच की सीरीज 5 मैचों की होती है जिसका एक ही मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में संपन्न हुआ है।

1. मुथैया मुरलीधरन 133 मैच 800 विकेट

2. शेन वार्न 145 मैच 708 विकेट

3. अनिल कुंबले 132 मैच 619 विकेट

4. रंगना हेराथ 93 मैच 433 विकेट

5. आर अश्विन 81 मैच 427 विकेट

6. हरभजन सिंह 103 मैच 417 विकेट

7. नाथन लियोन 101 मैच 403 विकेट

8. डेनियल विटोरी 113 मैच 362 विकेट

9. लांस गिब्स 79 मैच 309 विकेट

10. डेरेक अंडरवुड 86 मैच 297 विकेट

Story first published: Saturday, December 11, 2021, 18:35 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+