लॉयन ने किया भारतीय शेरों का शिकार, भारत का स्कोर 248/6
धर्मशाला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां के एचपीसीए स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम 6 विकेट पर 248 रन बना चुकी है। पहला दिन जहां इंडिया के नाम रहा वहीं आज कंगारूओं ने कमाल किया और भारत का कोई भी दिग्गज टिक कर खेल नहीं पाया।
लॉयन ने 4 विकेट लिए
भारतीय शेरों को नाथन लॉयन ने काफी परेशान किया, लॉयन ने 4 विकेट लिए। खेल समाप्त होने तक क्रीज पर रिद्धिमान साहा 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है।
पहला विकेट मुरली विजय (11) के रूप में गिरा
आज इंडिया का पहला विकेट मुरली विजय (11) के रूप में गिरा, हालांकि इसके बाद लोकेश राहुल (60) और चेतेश्वर पुजारा (57) ने भारत को संभाला लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारत की बैटिंग गड़बड़ा गई। राहुल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।
नौ चौके और एक छक्का
राहुल ने 124 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए रहाणे ने चायकाल तक 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया। इस बीच, 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाए गए चौके के साथ ही पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
151 गेंदों पर छह चौके
पुजारा को लॉयन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 151 गेंदों पर छह चौके लगाए। करुण नायर (5) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और लॉयन की गेंद पर वेड के हाथों लपके गए। नायर के बाद आए रविचंद्रन अश्विन (30) ने जरूर संघर्ष किया। उन्होंने रहाणे के साथ 49 रन जोड़े। रहाणे को भी लॉयन ने ही आउट किया।
स्पिन गेंदबाज लांस गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी
इसके साथ ही लॉयन ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिन गेंदबाज लांस गिब्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लॉयन के अलावा आस्ट्रेलिया के लिए हाजलेवुड और कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।
- मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 300 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉस का विराट पर तंज, 'सॉरी बोलना नहीं जानते हैं कोहली'
- दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक ओवर खेला जिसमें कोई रन नहीं आया।
- मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी नाबाद लौटी।
- अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन कुलदीप यादव (68/4) की शानदार गेंदबाजी के आगे कंगारू पूरी तरह से पस्त हो गए।
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 111 रन बनाए।
- उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 57 और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 56 रनों का योगदान दिया।
- भारत की तरफ से कुलदीप के अलावा उमेश ने दो विकेट लिए।
- अश्विन, रवींद्र और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली।
- एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
- टीम इंडिया की कप्तानी इस वक्त उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे कर रहे हैं क्योंकि विराट कोहली कंधे की चोट के कारण ये मैच नहीं खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
