पुणे टेस्ट: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 256 रन, उमेश ने लिए 4 विकेट

पुुणे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल आज खत्म हो गया।

मुख्य अंश

  • मिशेल स्टार्क (नाबाद 57) द्वारा अंत में खेली गई जुझारू पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं।
  • पुणे टेस्ट: पहले दिन की शानदार 35 तस्वीरें, हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप
  • आस्ट्रेलिया ने अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन स्टार्क ने जोस हाजलेवुड (नाबाद 1) के साथ दसवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी ने आज कंगारूओं को ऑल आउट होने से बचा लिया।
  • पुणे टेस्ट: पेट खराब होने के बावजूद रेनशॉ ने जड़ा अर्धशतक
  • आपको बता दें कि टॉस आज आस्ट्रेलिया ने जीता था।
  • आस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में एक विकेट गंवाकर 82 रन बनाए थे।
  • धोनी को IPL की कप्तानी से हटाए जाने पर खुश हुआ 'मु्ल्तान का सु्ल्तान', क्यों?
  • सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 68 रनों की पारी खेली।
  • डेविड वार्नर ने 38 रनों का योगदान दिया।
  • कप्तान स्टीवन स्मिथ (27), पीटर हैड्सकॉम्ब (22), शॉन मार्श (16) भी जल्दी आउट हो गए।
  • भारत की तरफ से उमेश यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
  • रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले।
  • जयंत यादव को एक विकेट मिला।
  • ये पहला मौका है जब पुणे स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
  • विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी।
  • मध्यम गति के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
  • टीमें:
  • भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव और इशांत शर्मा।
  • आस्ट्रेलिया टीम : डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओकीफ, नेथन लॉयन और जोस हाजलेवुड।

Story first published: Thursday, February 23, 2017, 9:07 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+