भारत बनाम श्रीलंका: पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा रहाणे का शतक, स्कोर 344/3
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। ये मैच जीतकर विराट सेना हर हाल में सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। गौरतलब है पिछला मैच भारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के करियर का 50वां मैच था। जबिक दूसरा (मौजूदा) मैच भारतीय रन मशीन चेतेश्वर पुजारा के करियर का 50वां मैच है।
पढ़ेंः- जब गौतम गंभीर ने शिखर धवन को कहा, पेट में थोड़ी जगह राजमा-चावल के लिए बचा लेना
एक बार फिर से श्रीलंका के खिलाफ नई भारतीय ओपनिंग जोड़ी मैदान में है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की टीम में वापसी हुई और वे शिखर धवन के साथ ओपनिंग करेंगे।
पढ़ेंः- अपने 50वें टेस्ट में भारत की 'रन मशीन' ने रचा इतिहास, लगाया शतक
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- पुजारा 128 रन बनाकर व रहाणे 103 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर।
- पहले दिन का खेल खत्म, पुजारा रहाणे का शतक, स्कोर 344/3
- रहाणे ने 9 में से 6 शतक भारत के बाहर लगाए हैं।
- रहाणे ने जड़ा शतक, 200 रनों से ज्यादा की साझेदारी
- भारत का स्कोर 300 के पार, अजिंक्या रहाणे भी शतक के करीब
- पुजारा अपने 50वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के 36वें बल्लेबाज बन गए हैं।
- पुजारा का ये शतक श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक है।
- पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार जड़ा तीसरा शतक
- अजिंक्या रहाणे ने भी जड़ी फिफ्टी, शतक के बेहद करीब पुजारा, भारत का स्कोर 258/3
- टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, शतक के करीब पुजारा
- पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए 4000 के क्लब में एंट्री की
- टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 238/3, शतक के करीब पुजारा
- रहाणे की तेज बैटिंग, भारत का स्कोर 52 ओवर के बाद 207/3
- अपने 50वें मैच में पुजारा ने जड़ी फिफ्टी, रहाणे की शानदार बैटिंग
- 133 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान कोहली सस्ते में आउट, बनाए 13 रन, हेराथ ने लिया विकेट।
- 109 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल हुए आउट, बनाए 57 रन।
- लंच के बाद खेल शुरू, राहुल-पुजारा क्रीज पर
- राहुल की फिफ्टी, लंच ब्रेक तक भारत ने बनाए 101/1
- केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 रनों के पार
- भारत की सधी हुई बल्लेबाजी, धवन के बाद पुजारा ने संभली पारी
- 56 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, शिखर धवन आउट, 37 गेंदों में बनाए 35 रन।
- धवन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 50 के पार
- भारत की बैटिंग शुरू, राहुल-धवन क्रीज पर
- श्रीलंका के मलिंडा पुष्पाकुमारा डेब्यू कर रहे हैं।
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), रंगना हेराथ, दिलरुवान पेरेरा, मलिंडा पुष्पाकुमारा, नुवान प्रदीप।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
