Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Opening Ceremony : 'काला चश्मा' गीत पर एमी जैक्सन का डांस देख झूमे दर्शक, गूंज उठा स्टेडियम

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीजन की शुरुआत यहां के राजीव गांधी स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गई। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट के चार दिग्गज प्लेयर्स का सम्मान हुआ।

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस की शुरुआत 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' गाने पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'तम्मा-तम्मा लोगे' पर डांस किया।

'तेनु काला चश्मा जचदा'

'तेनु काला चश्मा जचदा'

अगली डांस परफॉर्मेंस उन्होंने 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' पर दी। इसके अलावा उन्होंने 'तेनु काला चश्मा जचदा' गाने पर भी परफॉर्म किया।

कभी नहीं सोचा था...

कभी नहीं सोचा था...

सचिन का स्‍टेडियम में मौजूद भीड़ ने पूरे जोश के साथ स्‍वागत किया. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि आइपीएल इतना बड़ा टूर्नामेंट बन जाएगा। ये सारा श्रेय दर्शकों को जाता है जिन्होंने इस टूर्नामेंट को इतना सारा प्यार दिया।

सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर

समारोह में पहली एंट्री पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग की हुई। इस मौके पर सहवाग, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया गया। इन चारों पूर्व क्रिकेटरों ने मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

'बार-बार हां, एक बार हां'

कार्यक्रम की शुरुआत 'बार-बार हां, एक बार हां' गीत के साथ हुआ। महिलाओं और पुरुषों के एक ग्रुप ने इस गाने को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया गया। इस गीत के बाद पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने अपने संबोधन में आईपीएल के रोमांच को बयां किया।

      Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
      Other articles published on Nov 13, 2017
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+