चेन्नई टेस्ट: लोकेश राहुल ने जड़ा करियर का चौथा शतक

चेन्नई। चेपक स्टेडियम में इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक टेस्ट मैच चल रहा है। मैच के तीसरे दिन भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल से शानदार शतक जड़ा है।

लोकेश ने दमदार खेल दिखाते हुए आज पार्थिव पटेल के साथ काफी बढ़िया बैटिंग की और मैदान पर अच्छे शॉटस लगाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। कप्तान विराट कोहली के चहेते लोकेश राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर का पहला सैकड़ा है। चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए लोकेश राहुल ने अपने 100 रन 171 बॉल पर पूरे किए।

पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी मैच

आपको बता दें कि पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी मैच है । समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने दो विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पहले ही जीत चुका है।

Story first published: Sunday, December 18, 2016, 13:07 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+